Skip to main content

Baby John Worldwide Collection: 'बेबी जॉन' को निगल गया 'पुष्पा', फिर भी वर्ल्डवाइड कर दिया ये कमाल?

Pushpa 2 Box Office वरुण धवन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मीडिया और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हाालंकि पुष्पा 2 के सामने फिल्म को अपने पैर जमाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ रही है। कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानिए।

कड़कड़ाती सर्दी और फेस्टिव सीजन को देखते हुए साउथ के निर्देशक एटली एक धाकड़ फिल्म लेकर आए नाम है बेबी जॉन(Baby John)। ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है जिसमें थलापति विजय ने काम किया था।

Malaika Arora ने अब Arjun Kapoor पर साधा सीधा निशाना, सिंगल होने वाले कमेंट पर किया पलटवार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता टूट गया है। कपल अक्सर एक-दूसरे का साथ नजर आते थे। अर्जु ने हाल ही में एक इवेंट में खुलासा किया था कि वह अब सिंगल हैं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आखिरकार अब मलाइका अरोड़ा ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया। कपल का नाम उन बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में शामिल था, जिनकी उम्र के बीच का फासला हमेशा चर्चा में रहा। हालांकि, मलाइका और अर्जुन का रिश्ता साल 2024 में टूट गया।

Bigg Boss 18: जिसके एलिमिनेट होने के थे सबसे ज्यादा चांस उस पर मेहरबान हुईं Chum Darang, खेल दिया बड़ा दांव

इस सीजन में एक बात बहुत दिलचस्प है। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 में पहले दिन ही कंटेस्टेंट ने ये डिसाइड कर लिया था कि वह किस साइड पर हैं। हालांकि इस वक्त पावर और उसका सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। हाल ही में चुम दरांग को दूसरी बार टाइम गॉड बनने का मौका मिला और उन्होंने इस कंटेस्टेंट को तुरंत सुरक्षित किया।

Pushpa 2 Worldwide Collection Day 21: बच के रहना आमिर खान! पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 21वें दिन मचाया बवंडर

दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अगर किसी का राज चल रहा है तो वह है पुष्पा 2। ये फिल्म ग्लोबल मार्किट में लगातार करारे नोट छाप रही है। बाहुबली 2 से लेकर जवान सहित कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये मूवी तोड़ चुकी है। अब पुष्पा 2 की रडार पर आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म आ चुकी है।

Allu Arjun के केस में संध्या थिएटर में मौजूद गवाह ने किए नए खुलासे, CCTV फुटेज में दिखी 4 दिसंबर की भयावह घटना

अल्लू अर्जुन के केस में एक के बाद एक नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। बीते दिन खबरें आई थी कि हैदराबाद पुलिस ने पुष्पा 2 अभिनेता से करीब 3 घंटे तक थाने में पूछताछ की थी। वहीं एक्टर की लीगल टीम घटना के बारे में जानकारी जुटाने संध्या थिएटर पहुंची थी। इस बीच घटना के दिन के एक विटनेस का बयान सामने आया जिसे आपको जरूर जानना चाहिए।

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए करनामे कर रही है तो वहीं अभिनेता के लिए पुष्पा 2 अब बड़ी परेशानी बनती नजर आ रही है। पिछले दिनों अभिनेता के घर पर हुई पत्थरबाजी के बाद एक्टर ने अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था।

Vanvaas-Mufasa Box Collection Day 5: लाखों में सिमटा वनवास का कलेक्शन, 'नन्हे मुफासा' की दहाड़ भी नहीं दिखा पाई जादू

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त पुष्पा 2 का बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले काफी बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा थिएटर में नाना पाटेकर की वनवास और हॉलीवुड फिल्म मुफासा भी मौजूद है। जहां मुफासा की कमाई में दो दिन से गिरावट देखने को मिल रही है वहीं नाना पाटेकर की फिल्म 1 करोड़ भी पार नहीं कर पा रही है।

Pushpa 2 Box Office Day 19: 'मुफासा' को पछाड़कर भी डगमगा गया 'पुष्पाराज', सोमवार की परीक्षा में हुआ ऐसा हाल

बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने वाली पुष्पा 2 द रूल की उलटी गिनती शुरू होने वाली है। करोड़ों की टिकट बेचकर पुष्पा 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है लेकिन लगता है कि नॉन-वीकेंड पर पुष्पाराज को देखने के लिए सिनेमाघरों में कम तादाद पहुंची है। 19वें दिन फिल्म ने सबसे कम कारोबार किया है।

सुकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर अब तक की सबसे कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई है। जवान को पछाड़कर हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म के सिहांसन पर बैठने के बाद भी पुष्पा 2 की कमाई का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालांकि, वक्त के साथ-साथ फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आ रही है।

Vanvaas Box Office Day 4: 'गदर 2' के इर्द-गिर्द भी नहीं भटक पाई 'वनवास', सोमवार को इतने पैसे में सिमटी फिल्म

फैमिली ड्रामा वनवास ने पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म का निर्देशन 500 करोड़ी फिल्म गदर 2 के निर्देशक अनिल ने किया है। नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म ने वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई की थी। चलिए आपको बताते हैं कि वनवास ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया।

पिछले साल अनिल शर्म गदर के सीक्वल से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। अब एक साल बाद अनिल शर्मा एक और फिल्म लेकर वापस लौटे हैं जो एक्शन नहीं इमोशन से भरी है। यह है वनवास मूवी

Bigg Boss 18: Karanveer और रजत दलाल के बीच हुई भयंकर लड़ाई, Chum Darang ने राशन की बलि देकर मचाया बवाल

Bigg Boss 18 के घर में एक फैसले ने हलचल मचा दी है। नॉमिनेशन टास्क की वजह से पहले ही घर का माहौल बहुत गरम हुआ पड़ा है। ऊपर से पावर पाने के चक्कर में चुम दारंग ने एक ऐसा फैसला ले लिया है जिसने सभी को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है। बिग बॉस हाउस में करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच भी गंदी लड़ाई हो गई है।

रियलिटी शो बिग बॉस के घर में कई बार कंटेस्टेंट पावर के कारण बाकी घरवालों को राशन के लिए तरसा देते हैं और इसके लिए घर में बवाल होना तय है। बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है और इसकी वजह चुम दारंग होने वाली है।

Fateh Trailer OUT: 'जनाजा शानदार निकलेगा...' एक्शन-रोमांस में 'फतेह' करने निकले Sonu Sood, धांसू ट्रेलर रिलीज

बड़े पर्दे पर विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू असल जिंदगी का हीरो माना जाता है। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म फतेह (Fateh Movie) की वजह से सुर्खियों में हैं। एक्टर के लिए बतौर निर्देशक डेब्यू करना बड़ी बात है। फतेह के जरिए सोनू इस मुश्किल काम को आसान करने निकले हैं। अब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर (Fateh Trailer) भी आउट हो गया है।