January Release 2025: नए साल का पहला महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होगीं ये 12 मूवीज
कल से नया साल 2025 शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही न्यू ईयर के पहले महीने में सिनेमाघरों में लेटेस्ट फिल्मों की बाढ़ आएगी। जिसमें एक से बढ़कर एक मूवी मौजूद होगी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्में होगीं जो जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगीं।
नया साल का आगाज कल से होने जा रहा है। हैप्पी न्यू ईयर को लेकर हर कोई अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहा है। सिनेमा जगत ने भी नए साल के पहले महीने जनवरी को धमाकेदार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
Pushpa 2 Collection: हे भगवान! बाहुबली को कुचलकर भी नहीं मान रहा पुष्पा, सबसे कमाऊ फिल्म की चटनी बनाने पर उतारु
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है। फिल्म की रिलीज को 20 दिन से ज्यादा हो गया है लेकिन सुनामी थमने का नाम नहीं ले रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बाहुबली 2 को कुचलने के बाद अब पुष्पा 2 ने सोमवार को और धमाकेदार बिजनेस किया है।
पुष्पा का उसूल, करने का वसूल...', बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) कर रही है। बजट का पैसा वसूलने के बाद भी पुष्पा थम नहीं रहा है। पहले फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ फिल्म जवान को कुचला और अब वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के पीछे पड़ गया है।
'मेरी बेटी हर तीसरे लड़के...', Palak Tiwari के इब्राहिम संग डेटिंग रूमर्स पर Shweta Tiwari ने तोड़ी चुप्पी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब मां श्वेता ने बेटी के अफेयर की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने खुद की तीसरी शादी की अफवाह पर भी रिएक्शन दिया है।
टीवी की क्वीन रह चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक तिवारी भी अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के लिए आगे बढ़ रही हैं। मगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा 'बिजली बिजली गर्ल' डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं।
‘अपमान करोगे तो…’ Rajan Shahi ने Alisha Parveen को 'अनुपमा' से रातोंरात निकालने पर तोड़ी चुप्पी
टीवी का पॉपुलर सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप करता है। इन दिनों शो विवादों के कारण भी चर्चा में रहने लगा है। हाल ही में मेकर्स ने सीरियल से अचानक अलीशा परवीन (Alisha Parveen) को बाहर कर दिया था। इसके बाद अब पहली बार प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इशारों-इशारों में एक्टर्स को शो से बाहर करने की वजह बता दी है।
Rupali Ganguly के चलते Anupamaa से रातोंरात बाहर हुईं Alisha Parveen? आरोप पर एक्ट्रेस ने दे दिया ऐसा रिएक्शन
Anupamaa में राही का किरदार निभा रहीं अलीशा परवीन को अचानक बिना किसी नोटिस के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इसके पीछे रुपाी गांगुली का हाथ है। अब खुद रुपाली गांगुली ने सामने आकर इस पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।
बीते कुछ समय से अनुपमा शो और लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का नाम विवादों में छाया हुआ है। कभी कुछ कलाकारों वे खुद शो से किनारा कर लिया तो वहीं कुछ को अचानक बाहर कर दिया गया। हाल ही में, अनुपमा में आई नई एक्ट्रेस अलीशा परवीन को भी अचानक निकाल दिया गया।
Bigg Boss 18: 'यही होना चाहिए विनर', Sara Arfeen ने एविक्शन के बाद खोला राज, ट्रॉफी के हकदार का बताया नाम
Bigg Boss 18 से सारा अरफीन खान आउट हो चुकी हैं। फिनाले के इतने करीब आकर शो से बाहर होना उनके लिए शॉकिंग था। शो से निकलने के बाद सारा ने अपनी भड़ास निकाली है और बताया है कि वह किसके हाथ में ट्रॉफी देखना चाहती हैं। उन्होंने उस मजबूत कंटेस्टेंट को रहम दिल वाला बताया है।
विवादित शो बिग बॉस 18 के घर में तीन महीने तक कैद होने के बाद सारा अरफीन खान का पत्ता साफ हो गया है। वीकेंड का वार में सबसे कम वोट मिलने के चलते उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था। शो से निकलते ही पेशे से लाइफ कोच सारा ने रिवील किया है कि किसे सीजन का विनर बनना चाहिए।
Bigg Boss 18: करणवीर का खुलासा, Shalin Bhanot के साथ घंटों वीडियो कॉल पर रहती थीं Eisha Singh?
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारियां भी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने ईशा सिंह (Eisha Singh) से उनके ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा सवाल किया। इसके बाद करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने शालीन का नाम ईशा के साथ जुड़ने पर उनसे बात की। बातचीत के दौरान करण ने अनजाने में कुछ और खुलासे कर दिए।
'सिकंदर' से पहले, Salman Khan के लिए संकटमोचन बने हैं साजिद नाडियाडवाला, इन मूवीज से किया था जोरदार कमबैक
सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का धमाकेदार टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। साजिड नाडियाडवाला इस मूवी के निर्माता है। सलमान और साजिद की दोस्ती जगजाहिर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब-जब सलमान खान का एक्टिंग करियर बुरे वक्त से गुजरता है तब-तब साजिद की मूवीज ने उनका जोरदार कमबैक कराया है।
अभिनेता सलमान खान और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की दोस्ती बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। सालों से सलमान साजिद के होम प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी मूवीज में नजर आ रहे हैं।
सिनेमा के नाम रही PM Modi की 2024 की आखिरी मन की बात, इन फिल्मी सितारों का किया जिक्र
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 का आखिरी मन की बात कार्यक्रम मनोरंजन जगत के दिग्गज कलाकारों के नाम किया। उन्होंने राज कपूर (Raj Kapoor) मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) अक्किनेनी नागेश्वर राव और तपन सिन्हा को याद किया है और उन्हें प्रेरणा बताया है। जानिए प्रधानमंत्री ने इन सितारों के बारे में क्या-क्या कहा है।
'सुसाइड कर लूंगा, नए साल तक...' Game Changer का ट्रेलर रिलीज नहीं होने पर Ram Charan के फैन ने दी धमकी
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर रिलीज होने में देरी हो रही है। फिल्म को रिलीज होने में मात्र 13 दिन का समय बचा है और फैंस इसके लिए पलके बिछाए बैठे हुए हैं। अब एक फैन ने RIP लेटर लिखकर मेकर्स को धमकी दे डाली है। उसका कहना था कि अगर ये रिलीज नहीं किया गया तो वो आत्महत्या कर लेगा।
राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में राम चरण डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। वहीं इसके निर्देशक हैं।