Skip to main content

महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को राहत नहीं, HC ने पूर्व सांसद से पूछे ये सवाल

महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को राहत नहीं, HC ने पूर्व सांसद से पूछे ये सवाल 

दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बृजभूषण से सवाल पूछा और उनके वकील को नोट तैयार करने का आदेश दिया है। महिला पहलवानों द्वारा उत्पीड़न के मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर को चुनौती देते हुए बृजभूषण सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

बंगाल में नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शन, बीजेपी और कांग्रेस आज कोलकाता में निकालेगी रैली; TMC भी करेगी प्रोटेस्ट

बंगाल में नहीं थम रहा विरोध प्रदर्शन, बीजेपी और कांग्रेस आज कोलकाता में निकालेगी रैली; TMC भी करेगी प्रोटेस्ट

ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार और राज्य में महिला की सुरक्षा को लेकर ममता सरकार के खिलाफ कोलकाता में आज भाजपा कांग्रेस रैली निकालने वाली है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने 29 अगस्त से विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। वही कांग्रेस आज कोलकाता में रैली निकालने की तैयारी में है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार का मामले को लेकर सियासी घमासान जारी है। भाजपा, कांग्रेस लगातार ममता सरकार को घेरने में जुटी है।

Shivaji Statue Collapse: मूर्ति बनाने वाले कलाकार पर क्यों लगा गैर इरादतन हत्या का आरोप, हो सकती है 10 साल की सजा

Shivaji Statue Collapse: मूर्ति बनाने वाले कलाकार पर क्यों लगा गैर इरादतन हत्या का आरोप, हो सकती है 10 साल की सजा

राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची मूर्ति गिरने से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।अब इस मामले में कल्याण के एक कलाकार और कोल्हापुर के एक स्ट्रक्चरल कॉन्ट्रैक्टर पर हत्या के प्रयास और गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन की गई यह मूर्ति सोमवार को गिर गई थी।मूर्ति के गिरने के बाद से इसकी जांच की जा रही है।

Nainital में खुलेआम धुआं उड़ाने वालों पर कमिश्नर ने तरेरी आंखें, अब सड़क पर थूकने और धूम्रपान पर जुर्माना

Nainital में खुलेआम धुआं उड़ाने वालों पर कमिश्नर ने तरेरी आंखें, अब सड़क पर थूकने और धूम्रपान पर जुर्माना

नैनीताल के कमिश्नर दीपक रावत ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को चालानी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पार्क और फुटपाथ की दशा सुधारने के निर्देश भी दिए हैं। उन्‍होंने मल्लीताल के चेक पोस्ट में तैनात होम गार्ड को धूम्रपान करने पर 500-500 रुपये का चालान काटने के निर्देश दिए 

Bengal Bandh: 'प्रदर्शन में छात्रों पर पुलिस की हिंसा अमानवीय', BJP ने बंगाल CM और कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

Bengal Bandh: 'प्रदर्शन में छात्रों पर पुलिस की हिंसा अमानवीय', BJP ने बंगाल CM और कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

Bengal Bandh भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी आर केशवन ने बुधवार को नबन्ना अभिजन रैली के बाद हुई हिंसा को घृणित और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया गया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि ममता सरकार द्वारा की गई क्रूर कार्रवाई घृणित प्रतिशोधी और अमानवीय है। 

Nabanna Protest: क्या है नबन्ना अभियान? जिससे निपटने के लिए ममता सरकार को करनी पड़ी 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

Nabanna Protest: क्या है नबन्ना अभियान? जिससे निपटने के लिए ममता सरकार को करनी पड़ी 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

Nabanna Abhiyan आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को छात्र राज्य सचिवालय मार्च के आसपास नवान्न अभियान करेंगे। आइजी और डीआइजी रैंक के 21 पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा का विशेष जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस की ओर से संवाददाता सम्मेलन कर आंदोलन को गैरकानूनी करार देते हुए इसे अशांति फैलाने की साजिश करार दिया है।

Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर तेज हुआ एक्शन, नेशनल टास्क फोर्स की कल होगी पहली बैठक

Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर तेज हुआ एक्शन, नेशनल टास्क फोर्स की कल होगी पहली बैठक

National Task Force meeting सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता में डॉक्टर से दरिंदगी की घटना को भयावह करार देते हुए 14 सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया था। अब इस पर नया अपडेट आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक देशभर के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए नेशनल टास्क फोर्स की पहली मीटिंग मंगलवार को होगी।

Himachal News: अब परिचालक निगम की बसों में भी बेच सकेंगे ग्रीन कार्ड, यूनिक नंबर होने से नहीं बन पाएगी डुप्लीकेट कॉपी

Himachal News: अब परिचालक निगम की बसों में भी बेच सकेंगे ग्रीन कार्ड, यूनिक नंबर होने से नहीं बन पाएगी डुप्लीकेट कॉपी

हिमाचल प्रदेश की बसों में भी अब परिचालक ग्रीन कार् बेच सकेंगे। ग्रीन कार्ड में यूनिक नंबर होने से डुप्लीकेट कॉपी नहीं हो पाएगी। परिवहन निगम की ओर से मिलने वाला ग्रीन कार्ड में 25 प्रतिशत किराये में छूट राज्य के भीतर चलने वाली बसों में होती है। इसकी मान्यता एक साल के लिए होती है।

Emergency Film: रिलीज से पहले कंगना की 'इमरजेंसी' पर विवाद, DSGMC ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Emergency Film: रिलीज से पहले कंगना की 'इमरजेंसी' पर विवाद, DSGMC ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में आ गई है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी ने आरोप लगाया है कि फिल्म में इतिहास को गलत तरीके से दिखाया गया है। जो हिंदुओं और सिखों के बीच आपसी भाईचारे के लिए खतरा है।

NPS vs UPS: नई पेंशन स्कीम पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, बोले- नहीं चलेगा UPS; ब्लैक वीक से शुरू करेंगे प्रोटेस्ट

NPS vs UPS: नई पेंशन स्कीम पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, बोले- नहीं चलेगा UPS; ब्लैक वीक से शुरू करेंगे प्रोटेस्ट

बिहार के कर्मचारी संगठनों ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का विरोध किया है। सरकारी कर्मचारी नई पेंशन योजना की तरह यूपीएस को भी छलावा बता रहे हैं। उनका कहना है कि यूपीएस में पुरानी पेंशन योजना जैसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मचारी संगठनों और संघों ने ब्लैक वीक (काला सप्ताह) मनाने का निर्णय लिया है।