भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने साउथ अफ्रीका में Mahindra XUV3XO को लॉन्च किया है। वहां पर लॉन्च हुई इस गाड़ी के केबिन थीम को यहां से अलग रखा गया है। इसके अलावा इसका इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन भारत में मिलने वाली जैसे ही है। साउथ अफ्रीका में XUV3XO को केवल एक इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
भारत में पूरी तरह से बनी Mahindra XUV3XO को साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया गया है। वहां पर लॉन्च हुई इस गाड़ी का इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन भारत में मिलने वाली जैसा है, लेकिन इसका केबिन थीम यहां से अलग है। इसे केवर एक इंजन ऑप्शन में पेश किया गयाहै। आइए जानते हैं कि Mahindra XUV3XO के साउथ अफ्रीकन वर्शन में क्या-क्या है।
Mahindra XUV3XO: कीमत
साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई XUV 3XO की कीमत R2,54,999 से R4,04,999 (12.16 लाख और 19.31 लाख रुपये) के बीच है। देखें तो वहां पर इसे भारत के मुकाबले 4.5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया है और पूरी तरह से लोडेड वेरिएंट की कीमत में 3.5 लाख रुपये ज्यादा का अंतर है।
Mahindra XUV3XO: एक्सटीरियर
साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई XUV3XO भारतीय मॉडल जैसी ही दिखती है। इसमें ऑटो-LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और C-शेप्ड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ फ्रंट बंपर में कैमरा और सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है
Mahindra XUV3XO: इंटीरियर
इसका इंटीरियर भी भारतीय वर्जन जैसा ही है, लेकिन इसके केबिन थीम यहां से अलग है। वहां, पर लॉन्च हुई मॉडल में ऑल-ब्लैक केबिन और ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं। वहीं, यहां पर मिलने वाली XUV 3XO में सफ़ेद लेदरेट सीटों के साथ डुअल-टोन ब्लैक और सफेद इंटीरियर दिया गया है।
Mahindra XUV3XO: सेफ्टी फीचर्स
इसके फीचर्स की बात करें तो डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, 7-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और रियर वेंट्स के साथ डुअल-ज़ोन AC के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स दिए हैं। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल और रोलओवर मिटिगेशन दिया गया है। इतना ही नहीं यह गाड़ी 3-पॉइंट सीटबेल्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स से लैस है।
Mahindra XUV3XO: इंजन
दक्षिण अफ्रीकी महिंद्रा XUV 3XO में केवल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया है। यह इंजन 111 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन ऑप्शन भारत में भी मिलता है।
- Log in to post comments