
आरसीबी विक्ट्री परेड से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो हई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है। बता दें कि आईपीएल फे फानल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया। आरसीबी पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी है।
नई दिल्ली। आरसीबी विक्ट्री परेड से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। समाचार एजेंसी रॉयटर ने टीवी चैनलों के हवाले से जानकारी दी है कि भगदड़ में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि आईपीएल फे फानल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया। आरसीबी पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी है। थोड़ी देर में कर्नाटक विधानसभा से चिन्नास्वामी स्टेडियम आरसीबी परेड निकलने वाली है।
हजारों की तादाद में चिन्नास्वामी पहुंचे RCB फैंस
घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के पीछे की वजह आयोजकों की लापरवाही बताई जा रही है। हजारों की तादाद में आरसीबी फैंस जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर मौजूद हैं। मंगलवार रात से ही आरसीबी फैंस जीत का जश्न मना रहे हैं।
हम लोगों पर लाठी चार्ज नहीं कर सकते: डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगदड़ को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा,"मौत को लेकर कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकते। हमने 5,000 से अधिक कर्मियों की व्यवस्था की थी। यह एक युवा उत्साही भीड़ है, हम लाठी चार्ज नहीं कर सकते।"
- Log in to post comments
- 1 view