Skip to main content

Asia Cup 2025 में नहीं खेलेगी टीम इंडिया! पाकिस्तान को करारा झटका; BCCI ले सकती है बड़ा फैसला

Asia Cup 2025 को लेकर बीसीसीआई ने एशिया क्रिकेट काउंसिल को बताया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए यह फैसला लेने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई महिला इमर्जिंग एशिया कप से भी हट रहा है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई के इस फैसले से एशिया कप 2025 रद्द भी हो सकता है।

एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। बीसीसीआई ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) यानी जिसके हेड पाकिस्तान के मोहसिन नकवी हैं, उन्हें ये जानकारी दी हैं कि भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी।

LSG vs SRH: ट्रेविस हेड को हुआ कोरोना, कब होगी हैदराबाद स्टार की आईपीएल 2025 में वापसी? हेड कोच ने किया खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बेहद अहम मुकाबले में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। उससे पहले एक बड़ी खबर आई है कि एसआरएच के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड को कोराना हो गया। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के हेड कोच डेनियल विटोरी ने खुलासा किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि ट्रेविस हेड को कोरोना हो गया है। इसके चलते उनकी भारत वापसी में देरी हुई है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को संक्रमण कब और कहां हुआ।

DC vs GT: Virat Kohli के T20 रिकॉर्ड को ध्वस्त करने पर KL Rahul की निगाहें, दिल्ली के गढ़ में रचा जाएगा इतिहास?

KL Rahul eyes on Virat Kohli T20 Record दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पास गुजरात के खिलाफ मैच में विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। राहुल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ 33 रन की जरूरत है।

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पास आज यानी गुजरात बनाम दिल्ली के मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका हैं। यह रिकॉर्ड हैं आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का, जिसे राहुल आराम से तोड़ सकते हैं।

RR vs PBKS Playing 11: संजू सैमसन हैं तैयार तो वैभव सूर्यवंशी जाएंगे टीम से बाहर, पंजाब भी करेगी दो बड़े बदलाव!

आईपीएल-2025 जब बीच में रुका था तब पंजाब किंग्स के कुछ खिलाड़ी वापस अपने देश लौट गए थे। हालांकि वह वापस लौटेंगे लेकिन रविवार को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच में वह नहीं खेल पाएंगे। राजस्थान के भी कुछ विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे। ऐसे में जानिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

'मैं हैरान रह गया', Ravi Shastri का खुलासा; Virat Kohli ने टेस्‍ट रिटायरमेंट से पहले उनसे की थी बातचीत

रवि शास्‍त्री ने खुलासा किया कि विराट कोहली ने संन्‍यास लेने से पहले उनसे बातचीत की थी। शास्‍त्री ने विराट कोहली के टेस्‍ट संन्‍यास लेने का असली कारण बताया। शास्‍त्री ने साथ ही बताया कि जब विराट कोहली ने उनसे संन्‍यास के बारे में बात की तो वो हैरान रह गए। विराट कोहली ने अपने टेस्‍ट करियर में 123 मैचों में 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए।

Kuldeep Yadav ने रिंकू सिंह को दो बार मारा थप्पड़, KKR स्टार के उड़ गए होश; फैंस बोले- इसे बैन करो..

दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली की टीम को 14 रन से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से कदम रखा। इस मैच के बाद एक वाक्या देखने को मिला जिसमें कुलदीप ने रिंकू सिंह को थप्पड़ मारा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC Vs KKR) को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2025 मैच में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को जीत के लिए 205 रन का टारगेट मिला था, लेकिन वह 190 रन ही बना सके और दिल्ली की टीम इस तरह 14 रन से मैच हार गई।

Pratika Rawal ने महिला वनडे क्रिकेट में बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, मिताली राज जैसा कारनामा भी दोहराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रतीका रावल के रूप में नई रन मशीन मिल गई है। रावल ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांचवां अर्धशतक ठोका और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्रतीका रावल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली बैटर बनीं। प्रतीका रावल ने इंग्‍लैंड की पूर्व कप्‍तान चार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में ट्राई-सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 276 रन बनाए।

Vaibhav Suryavanshi: 'खौफ नहीं खाता... बस खेलता हूं', समर्पण और संघर्ष ने सूर्यवंशी को दिया वैभव

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मैन ऑफ द मैच बने वैभव ने अपने समर्पण और संघर्ष की कहानी बयां की। कोच ब्रजेश झा के अनुसार वैभव की तकनीक और परिवार के त्याग ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। कम उम्र में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

'पंजाब नहीं जीतेगी ट्रॉफी', पूर्व भारतीय स्टार ने रिकी पोंटिंग पर लगाया विदेशी खिलाड़ियों को मौके देने का आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। मनोज तिवारी ने कहा कि रिकी पोंटिंग इनफॉर्म भारतीय खिलाड़ियों की जगह विदेशी प्लेयरों को मौका दे रहे हैं। तिवारी ने बिना नाम लिए ग्लेन मैक्सवेल पर निशाना साधा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी का मानना ​​​​है कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 का खिताब नहीं जीत पाएगी। उन्होंने यहां तक ​​​​कि उन्होंने हेड कोच रिकी पोंटिंग पर एक बड़ा आरोप भी लगाया। तिवारी ने कहा कि पोंटिंग विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे रहे हैं।

IPL 2025: आरसीबी vs आरआर मैच में मैदानी अंपायर ने कर डाली बड़ी गलती, थर्ड अंपायर की हो गई किरकिरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच मुकाबले के दौरान मैदानी अंपायर ने बड़ी गलती कर डाली। अंपायर के इस ब्रेनफेड मोमेंट को देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि थर्ड अंपायर ने दूसरा फैसला दिया था। मैदानी अंपायर ने फिर अपनी गलती सुधारी और सही फैसला दिया। आरसीबी ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को मात देकर होमग्राउंड पर पहली जीत दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2025 का 42वां मैच खेला गया, जिसमें एक ऐसा पल देखने को मिला कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए।