Skip to main content

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया कि वे अकादमिक जीवन में दो बार असफल रहे थे। अय्यर ने कहा कि राजीव गांधी कैम्ब्रिज और इंपीरियल यूनिवर्सिटी में फेल हुए थे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में अय्यर को निशाने पर लिया गया और भाजपा को एक नया राजनीतिक हथियार मिल गया। कांग्रेस नेता ने अय्यर को भाजपा का स्लीपर सेल करार दिया।

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर सनसनीखेज 'खुलासे' से एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि  राजीव गांधी एकेडमिक में "दो बार असफल" रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राजीव गांधी पहले कैम्ब्रिज में और फिर इंपीरियल यूनिवर्सिटी में फेल हुए थे। 

यूपीए सरकार में मंत्री रहे अय्यर खुद राजीव गांधी के बारे में ऐसे खुलासे करने की वजह से कांग्रेस पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस के एक नेता ने अय्यर को "भाजपा का स्लीपर सेल" करार दिया। हालांकि इस खुलासे से भाजपा को भी एक हथियार मिल गया है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है।

 

News Category