Chandil Dam Plane Crash: जमशेदपुर विमान हादसे की पहली रिपोर्ट आई सामने, पायलट ने कर दी थी बड़ी चूक
झारखंड के जमशेदपुर में अलकेमिस्ट एविएशन के ट्रेनी विमान सेसना-152 की दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पायलटों ने चांडिल डैम में व्हील वाश स्टंट किया जिससे दुर्घटना हुई। कंपनी के मालिक मृणाल कांति पाल ने बताया कि विमान का इंजन ठीक था और पायलटों ने एटीसी को खराबी की सूचना नहीं दी थी। जिसके बाद यह हादसा हो गया।
गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे; 7 लोगों की मौत
Gujarat Sabarkantha accident साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा सामने आया है।हिम्मतनगर के पास सुबह एक ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुई कार शामलाजी से अहमदाबाद की ओर कई लोगों को लेकर जा रही थी।
साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हिम्मतनगर के पास बुधवार सुबह एक ट्रक से टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Badrinath Dham दर्शन के बाद सेल्फी लेने लगा लुधियाना का यात्री, खाई में गिरा
Badrinath Dham बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद सेल्फी लेने के चक्कर में लुधियाना का एक यात्री गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों ने रेस्क्यू कर यात्री को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यात्री की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से हमें यह सीख मिलती है कि खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना कितना खतरनाक हो सकता है।
Sonipat Road Accident: रोड किनारे खड़े ट्रक में टकराई कार, एक की मौत; चार घायल
Sonipat News रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित रोड के पास खड़े ट्रक में एक कार जा टकराई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस घटना में चार अन्य घायल हो गए। बरोदा थाना की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि हादसा इसलिए हुआ क्योंकि चालक ने ट्रक के इंडिकेटर नहीं जला रहे रखे थे।
सोनीपत। रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव भैंसवान चौक के निकट रोड किनारे खड़े ट्रक में कार टकरा गई। ट्रक चालक ने इंडिकेटर नहीं जला रहे थे। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया।
Bihar News: बिहार में बीते 24 घंटे में नदी-तालाब में डूबने से 29 लोगों की हुई मौत, आठ को बचाया
बिहार में बीते 24 घंटे में नदियों और तालाबों में डूबने से 29 लोगों की मौत की सूचना है। प्रदेश के अकेले मुंगेर जिले में सबसे ज्यादा संख्या में इस वजह से मौतें हुई हैं। इसके बाद पूर्वी चंपारण भागलपुर और बिहारशरीफ से भी डूबकर मौत होने की खबर सामने आई है। हालांकि इस दौरान आठ लोगों को डूबने से बचाए जाने की भी सूचना है।
Sitapur News: पुलिस से बचने के लिए भागा युवक सूखे कुएं में गिरा, जहरीली गैस से दम घुटा तो हुई मौत
यूपी के सीतापुर में एक पुलिस से बचने के लिए भागा और भागते-भागते कुएं में गिर गया। कहा जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दीपू के चाचा सुरेंद्र सिंह ने आरोपित पुलिस कर्मियों व दौड़ाने वाले युवकों पर केस दर्ज करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कर्मी परिवारजन को मनाने में जुटे थे।
सीतापुर। पिसावां थाने के एक गांव में पुलिस से बचने के लिए भाग रहा युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस होने की बात कही जा रही है।
देर रात घर में घुसा ऐसा जीव, जिसे देखकर दहल उठा परिवार; सोए बच्चों पर किया हमला तो मच गई अफरा-तफरी
मुंगेर जिले में देर रात अचानक एक खतरनाक जीव घर घुस गया। इसके बाद उसने बच्चों पर हमला तक कर दिया। बाल-बाल उनकी जान बच सकी। मुंगेर जिले के मोहली पंचायत की घटना है। घर में जीव के घुसने के बाद ग्रामीणों ने उसके जबड़े को रस्सी से बांध दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अगली सुबह ग्रामीणों ने मरे हुए घड़ियाल को गंगा में फेंक दिया।
मुंगेर। मुंगेर जिले में सदर प्रखंड की मोहली पंचायत स्थित बुद्धन मरर टीकारामपुर टोला निवासी सुजीत कुमार सिंह के घर में सोमवार की रात एक घड़ियाल घुस गया।
दोस्तों संग ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली के दो पर्यटक गंगा में बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
Rishikesh News ऋषिकेश में दोस्तों के साथ घूमने आए दिल्ली के दो पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। बहने वाले युवकों की पहचान आकाश (23) पुत्र इंदरपाल व संदीप (23) पुत्र गणेश निवासी ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
ऋषिकेश। आज सुबह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।
Road Accident: पेड़ से टकराई राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की गाड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
Car Accident in Haryana भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Rajya Sabha MP Subhash Barala) की गाड़ी शेरपुरा गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई जिससे उन्हें चोटें आई हैं। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना लोहारू से हिसार जाते समय हुई।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 130 KM की रफ्तार से खड़े डंपर में पीछे से घुसी कार, मां-बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत
मोके पर पहुंची पुलिस ने कार से चारों के शव निकाले। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक पीयूष यादव नोएडा के रहने वाले थे और परिवार के साथ कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
औरैया। गौतमबुद्ध नगर से कानपुर के कल्यानपुर जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। इससे मां-बेटे व पौत्र समेत बहू की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।