Skip to main content

जयपुर: पारिवारिक झगड़े के बाद रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंचा पिता, बचाने आए बेटी और भाई; तीनों की मौत

पारिवारिक कलह के चलते ट्रेन से कटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्री और बच्ची के चाचा हैं। जानकारी के मुताबिक पिता ने घटना के पहले वीडियो कॉल कर ट्रेन से कटकर जान देने की बात कही थी जिसे बचाने के लिए उसकी नाबालिग बेटी पटरियों पर पहुंची। इसके बाद बच्ची का चाचा भी वहां बचाने आ गया।

जयपुर। जयपुर के जगतपुरा में सीबीआई रेल फाटक के पास रविवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह के चलते ट्रेन से कटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्री और बच्ची के चाचा हैं।

रानीगंज-अररिया मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बरात से लौट रही गाड़ी खंभे से टकराई; 1 की मौत और 6 घायल

रानीगंज-अररिया मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे नारायणपुर गांव के समीप हुआ जब एक बराती गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। मृतक की पहचान खरहट पंचायत के गीतवास गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र चौधरी उर्फ नेता जी के रूप में हुई है।

अररिया (रानीगंज)। रानीगंज-अररिया मार्ग पर सोमवार को साढ़े तीन बजे सुबह में नारायणपुर गांव के समीप एक बराती गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत, बेटा घायल; शादी से लौट रहा था परिवार

महोबा में शनिवार शाम डंपर और बलेनो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। कार में चार लोग सवार थे। रायबरेली में शादी कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद शनिवार को घर लौट रहे थे। महोबा में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर से महज आठ किमी दूर शाम करीब साढ़े 5 बजे ग्राम किड़ारी-बरीपुरा के बीच बरीपुरा स्टैंड में डंपर व बलेनो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती सहित बहू की मौके पर ही मौत हो गई।

सुनसान गली, रात के 2.39 बजे... मानो जैसे बम फटा हो; 17 सेकंड के Video में कैद हुआ मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसा

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 239 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई है।घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह इमारत गिरने से गलियों में अफरातफरी मच गई

नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 2:39 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई है।

हिमाचल में तूफानी हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जमीन से उखड़कर कारों के ऊपर गिरे पेड़; कई इलाकों में बिजली ठप

हिमाचल में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। नाहन बस स्टैंड के पास एक आम का पेड़ दो कारों पर गिर गया जिससे कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। तूफान बारिश और ओलावृष्टि से जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में पलम आडू और खुमानी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मैदानी क्षेत्र में गेहूं की फसल और ऊपरी क्षेत्रों में जो की फसल को भी नुकसान हुआ है।

प्रयागराज जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस बोलेरो से टकराई, लोगों ने बाहर कूदकर बचाई जान; परखच्चे उड़े

ग्वालियर से प्रयागराज की ओर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन उत्तरप्रदेश के मगरपुर ट्रेक के समीप पहुंची थी जहां पर पहले से रेलवे ट्रेक पर फंसी हुई एक जीप से टकरा गई। यहां पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए लेकिन जीप इंजन की चपेट में आई। इससे जीप के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोटें नहीं आईं हैं।

बदायूं में बड़ा हादसा: आतिशबाजी से दो मंजिला मकान में हुआ धमाका, दो की मौत; जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

बदायूं समाचार

अभी तक दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

यूपी के बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव में शुक्रवार शाम आतिशबाजी के अवैध भंडारण में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इससे दो मंजिला मकान धराशाही हो गया। मलबे में दबकर आतिशबाज समेत दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जेसीबी से बचाव कार्य शुरू कराया है। 

आंधी का कहर दिल्ली में पांच मंजिला मकान की दीवार गिरी, एक की मौत

दिल्ली में आंधी के कारण पांच मंजिला मकान की गिरी दीवार, तीन लोग दबे; एक की मौत

दिल्ली में शुक्रवार को तेज आंधी के कारण एक पांच मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार आंधी के कारण गिर गई जिससे तीन लोग मलबे में दब गए। दुखद खबर है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। इस मकान का निर्माण कराया जा रहा था।

उ०प्र० के इस जिले में थाने पर गए थे फरियाद लेकर, पहुंच गए अस्पताल- खाकी और फरियादी दोनों लगे लाइन में

गोरखपुर समाचार

खोराबार थाने पर थाना प्रभारी और अन्य दरोगा फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। इसी समय अचानक एक पेड़ पर मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। थाने परिसर में लोग दौड़ने भागने लगे। फरियाद लेकर पहुंची क्षेत्र की उदासी देवी (60) मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते समय जमीन पर गिरकर घायल हो गईं।

मंगलवार को दूसरे दिन भी सुबह करीब 9 बजे खोराबार थाना परिसर में अचानक मधुमक्खियों के हमले से थाना परिसर में अफरातफरी मच गई, जिसमें एक छात्र एवं थाने के दो लोग मधुमक्खियों के चपेट में आकर घायल हो गए।