सर्वेश्वर मंदिर के पुजारी की लूट के बाद गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बदायूं समाचार
सभासद महेंद्र पाल शर्मा व उसका साथी वीरेंद्र 55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
बरेली फतेहगंज पश्चिमी- मुदित प्रताप सिंह
हमीरपुर में दरोगा ने पुलिस रोड से शादीशुदा प्रेमिका को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा
हमीरपुर: एक दरोगा ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पुलिस रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने महिला के कपड़े उतारकर लाश को डिग्गी में भर कर सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों ने सड़क पर महिला की लाश देखी, जिस समय लाश को कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस ने तुरंत तीन टीमों के साथ जांच शुरू की। मृतका की पहचान महोबा निवासी किरन सिंह के रूप में हुई। कॉल डिटेल और पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला का अफेयर दरोगा अंकित यादव के साथ चल रहा था। आज सुबह पुलिस ने महोबा में सरकारी आवास से दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने टेंपो लूटने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, और कई मुकदमे हैं दर्ज
बरेली हाफिजगंज समाचार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने क्योलड़िया थाना क्षेत्र में टेंपो लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
बरेली जिले में टेंपो लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को हाफिजगंज थाना पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से टेंपो, मोबाइल फोन, नकदी और तमंचा बरामद किया। तीनों आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बरेली:सफाई नायक को पीटा, आरोपी बोला- हिस्ट्रीशीटर हूं... शिकायत की तो चौराहे पर जान से मार दूंगा
बरेली समाचार
विमान को बम से उड़ाने की धमकी मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट में सवार थे 182 यात्री, इमरजेंसी लैंडिंग, अलर्ट जारी
वाराणसी समाचार
उत्तर प्रदेश- फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना जैसे ही प्रबंधन को मिली, सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आइसोलेशन में ले जाया गया।
बनारस- मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना है। इसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
इंस्टाग्राम पर कमेंट विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो युवक घायल
फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हुए कमेंट विवाद ने वास्तविक झगड़े का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और चाकू चलने से दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के अभिषेक निवासी ठिरिया खेतल व अल्फेज़ निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी तथा दूसरे पक्ष के सुबहान के बीच इंस्टाग्राम पर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को विवाद बढ़ गया और हाथापाई के दौरान चाकू चल गया।
- Read more about इंस्टाग्राम पर कमेंट विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो युवक घायल
- Log in to post comments
- 6 views
बुलंदशहर: बकरी चराने खेत गई युवती के साथ दुष्कर्म, चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर समाचार
बुलंदशहर में बकरी चराने खेत गई युवती के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों मौके से फरार हो गए।
बुलंदशहर में बकरी चराने खेत गई युवती के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों मौके से फरार हो गए। बेसुध हालत में पीड़िता को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
गोरखपुर: बीआरडी में गार्डों ने सेना के जवान का सिर फोड़ा, खून से लथपथ हालत में पहुंचा थाने
गोरखपुर समाचार
सारनाथ में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत,आरोपी अस्पताल में भर्ती
बनारस समाचार
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सांरग तालाब पहाड़िया इलाके में तीन दिन पहले किराए के कमरे को लेकर हुए विवाद में घायल सुनील विश्वकर्मा की रविवार सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना गुरुवार की शाम की है, जब पूजा के लिए कमरे की सफाई को लेकर दो किरायेदारों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दिलीप गुप्ता ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से सुनील के पेट में वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सुनील को पहले पं. दीनदयाल अस्पताल और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
- Read more about सारनाथ में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत,आरोपी अस्पताल में भर्ती
- Log in to post comments
- 3 views