Skip to main content

बदायूं समाचार

बदायूं : सर्वेश्वर मंदिर के पुजारी की लूट के बाद गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.... पुलिस के अनुसार नगरीय क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना से स्थानीय लोगो में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त था... इस घटना के घटना स्थल का वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा निरीक्षण किया गया और घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए इसके अनावरण हेतु सर्विलांस व एसओजी तथा पुलिस की 04 टीमे गठित की गयी थी । इन टीमो द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु व्यापक रूप से  घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये तथा मुखबिरो व अन्य श्रौतो का सहारा लेते हुए घटना की पतारसी सुरागरसी की गयी और इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस का उपयोग किया गया। फोरेन्सिक टीम द्वारा भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये। अनावरण हेतु लगायी गयी टीमो द्वारा निरन्तर अथक व सार्थक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया तथा इसमें संलिप्त 03 अभियुक्तो 1.विशेष कुमार उर्फ छोटू पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहांपुर 2.नीतेश कुमार पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहांपुर 3.हिमांशु पुत्र सत्यदेव निवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावा जनपद बदायूँ को मय घटना में लूटे गये दो चांदी के मुकुट व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस नम्बर UP 24 BK 5022 रंग काला सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा गिरफ्तार 03 अभि0गण पर 25000-25000/-रु0 के इनाम घोषित किया गया । 
अभियुक्तगण से विस्तृत रूप से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त विशेष कुमार उर्फ छोटू एवं नीतेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि उनकी बडी बहन की शादी मृतक के बडे भाई प्रदीप शर्मा के साथ हुई थी। किन्तु उनकी बहन की बीमारी के कारण करीब 03 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी एक दूसरी बहन जब अविवाहित थी तो तब वह अक्सर अपनी बडी बहन की ससुराल में प्रदीप शर्मा के घर पर रहती थी। मृतक मनोज शर्मा उर्फ मनोज शंखधार उनके बहनोई प्रदीप शर्मा का सगा छोटा भाई है। वह भी प्रदीप शर्मा के यहां आता जाता रहता था। इसी दौरान मृतक मनोज का उनकी छोटी बहन के साथ अफेयर हो गया। वह इससे शादी करना चाहता था लेकिन हमारे परिवार वालो ने बहन की शादी मनोज से न करके अभियुक्त हिमांशु पुत्र सत्यदेव निवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावा जनपद बदायूँ से कर दी। शादी होने के बाद भी मृतक मनोज मेरी बहन के सम्पर्क में रहा। इस बात का जब बहनोई हिमांशु को पता चला तो घर में झगडें होने लगे। इन्हीं झगडो के चलते मेरी बहन व बहनोई हिमांशु के बीच मनमुटाव हो गया। मेरी बहन ने वर्ष 2020 में थाना उसावा पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा लिखवा दिया।  बाद में रिश्तेदारो ने समझा बुझाकर इनके बीच इस शर्त पर समझौता करा दिया कि अब मनोज शंखधार इनके वैवाहिक रिश्तो में कोई हस्तक्षेप नही करेगा। इसके बाद कुछ दिनो तक मामला ठीक रहा किन्तु मनोज शंखधार पुनः उनकी बहन के सम्पर्क में आ गया और इनके बीच पुनः मतभेद होने लगे। कई बार रिश्तेदारो ने मनोज शंखधार को समझाया लेकिन वह नही माना इसी बात से परेशान होकर दोनो अभियुक्त गणो ने अपने बहनोई हिमांशु के साथ योजना बनाकर दिनांक 16/17.11.2025 की रात्रि में मनोज शंखधार की मन्दिर परिसर में उसके कमरें में जाकर अगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी और ध्यान भटकाने के लिए घटना को लूटपाट का रूप देने के लिए मृतक का मोबाइल एवं मन्दिर परिसर से दो चांदी के मुकुट भी ले गये तथा अपनी पहचान छिपाने के लिए मन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी 
निकालकर ले गये। 
पुलिस के अनुसार पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार अभियुक्त नीतेश शाम को 07.30 बजे के आसपास मन्दिर परिसर में आकर मृतक मनोज शंखधार के कमरे में रूक कर इन्ही के साथ सो गया तथा योजना के मुताबिक अन्य दो अभियुक्त गण क्रमशः हिमांशु व विशेष कुमार उर्फ छोटू रात्रि में 1.45 बजे के आसपास आये। नीतेश ने मन्दिर का गेट खोल दिया और फिर तीनो ने मिलकर अगोछे से गला दबाकर पुजारी मनोज की हत्या कर दी तथा लूटपाट के बाद अभियुक्त गण फरार हो गये...

News Category