गोरखपुर समाचार
दुर्गेश ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया कि वह मरीज की अकेले देखभाल करने वाले हैं, पिता को छोड़कर नहीं जा सकते। इस पर गार्ड ने अभद्रता करते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर गार्ड ने डंडा चला दिया, जिसे दुर्गेश ने हाथ से रोक लिया। इस पर उसने अन्य गार्डों को बुलाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसमें उनका सिर फट गया।
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात पिता का इलाज कराने आए देवरिया निवासी सेना के जवान की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि गार्डों ने बेरहमी से पीटकर सिर फोड़ दिया। जवान गुलरिहा थाने पहुंचा और आरोपी गार्डों के खिलाफ तहरीर दी। मेडिकल चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उधर, शनिवार को इलाज के दौरान जवान के पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वार्ड में जवान के पैर फैलाकर बैठने पर विवाद शुरू हुआ था। जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के बरवामीर छापर निवासी दुर्गेश कुमार पांडेय सेना में जवान हैं।
उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता बीआरडी मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 11 में भर्ती थे। शुक्रवार देर रात वह वार्ड के बाहर दीवार के सहारे पैर फैलाकर बैठे थे। इसी बीच वहां ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड आया और कहा कि यहां पैर फैलाकर नहीं बैठ सकते, बाहर जाकर बैठिए।
दुर्गेश ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया कि वह मरीज की अकेले देखभाल करने वाले हैं, पिता को छोड़कर नहीं जा सकते। इस पर गार्ड ने अभद्रता करते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर गार्ड ने डंडा चला दिया, जिसे दुर्गेश ने हाथ से रोक लिया। इस पर उसने अन्य गार्डों को बुलाकर उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिसमें उनका सिर फट गया।
खून से लथपथ दुर्गेश गुलरिहा थाने पहुंचे और गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच की जा रही है और मेडिकल चौकी से रिपोर्ट मांगी गई है।
उधर, शनिवार सुबह करीब सात बजे सेना के जवान के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव को देवरिया स्थित पैतृक गांव ले जाकर शाम को अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
इस मामले में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि जवान की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Log in to post comments
- 4 views