वाराणसी में कांग्रेस की शीघ्र होगी एक बड़ी रैली: अजय राय प्रदेश अध्यक्ष
वाराणसी समाचार
वाराणसी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिले में कांग्रेस एक बड़ी रैली करने जा रही है। इसके लिए स्थान तलाशा जा रहा है।संभव है कि आगामी 8 फरवरी को वाराणसी में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में बड़ी रैली होगी।
अजय राय ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज भी इसी रैली से होगा। रैली में दालमंडी सहित तमाम विषयों पर चर्चा होगी। दिल्ली में बैठे नेतृत्व से भी रैली में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है। निश्चित ही कोई ना कोई कांग्रेस पार्टी का बड़ा चेहरा रैली में शामिल होगा।
- Read more about वाराणसी में कांग्रेस की शीघ्र होगी एक बड़ी रैली: अजय राय प्रदेश अध्यक्ष
- Log in to post comments
- 5 views
ई-रिक्शा छोड़ने के लिए 3000 रुपये मांगने के आरोप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू
वाराणसी समाचार
वाराणसी : ट्रैफिक विभाग में तैनात इंस्पेक्टर शिवाकांत शुक्ला को रिश्वत लेने के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने ई-रिक्शा छोड़ने के लिए 3000 रुपये की मांग की और वाहन मालिक से होमगार्ड को दिलवाने की कोशिश की।
25 दारोगाओं के खिलाफ जांच, आईजीआरएस मामलों में लापरवाही पर एडीसीपी जारी करेंगे नोटिस
Banaras samachar
विमान को बम से उड़ाने की धमकी मुंबई से वाराणसी जा रही फ्लाइट में सवार थे 182 यात्री, इमरजेंसी लैंडिंग, अलर्ट जारी
वाराणसी समाचार
उत्तर प्रदेश- फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना जैसे ही प्रबंधन को मिली, सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आइसोलेशन में ले जाया गया।
बनारस- मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना है। इसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
सारनाथ में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत,आरोपी अस्पताल में भर्ती
बनारस समाचार
वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सांरग तालाब पहाड़िया इलाके में तीन दिन पहले किराए के कमरे को लेकर हुए विवाद में घायल सुनील विश्वकर्मा की रविवार सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना गुरुवार की शाम की है, जब पूजा के लिए कमरे की सफाई को लेकर दो किरायेदारों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दिलीप गुप्ता ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से सुनील के पेट में वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सुनील को पहले पं. दीनदयाल अस्पताल और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
- Read more about सारनाथ में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत,आरोपी अस्पताल में भर्ती
- Log in to post comments
- 3 views
उ०प्र०:सोनभद्र में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, दो लोग रेफर; हेलमेट न लगाना पड़ गया भारी
वाराणसी सोनभद्र समाचार
Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज शुरू हो गया।
Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र में अनपरा थानाक्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करहिया में रविवार की सुबह दो बाईक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरे बाईक पर सवार दो युवकों के पैर फ्रैक्चर हो गए।
मौसम: आजमगढ़ में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, हुई बारिश; बदला मौसम का मिजाज
बनारस-आजमगढ़ समाचार
दुकान के किराए को लेकर 30 दुकानें सील, नगर निगम ने बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में की कार्रवाई
बनारस संवाददाता
काशी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा दिए निर्देश
बनारस समाचार
पीएम मोदी के काशी दौरे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इसे लेकर बुधवार को मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जनसभा स्थल पर सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।