फिर गरजा बुलडोजर: कुतुबखाना मंडी में नगर निगम ने की कार्रवाई तो मची खलबली, देर रात तक चला अभियान
बरेली समाचार
बरेली की कुतुबखाना मंडी में शुक्रवार रात नगर निगम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की। टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया तो खलबली मच गई। पुलिस बल की मौजूदगी में देर रात तक कार्रवाई चलती रही।
बरेली में शुक्रवार रात को कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा। इस दौरान मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल व नगर निगम का प्रवर्तन दल मौजूद रहा। यह कार्रवाई जिला उद्योग बंधु की बैठक में की गई शिकायत के बाद हुई है। नगर निगम के दो बुलडोजर दो घंटे तक कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण हटाते रहे।
आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए एक दिसंबर को लगाएगा लोन मेला
लखनऊ समाचार
लखनऊ। आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए एक दिसंबर को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में लोन मेला लगाएगा, जहां सभी राष्ट्रीयकृत व अधिसूचित बैंकों की टीम उपस्थित रहेगी। आवंटियों को मौके पर ही एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर लोन की सुविधा दिलाई जाएगी। इसके बाद दिसंबर में एलडीए रजिस्ट्री शिविर भी लगाएगा।
- Read more about आवंटियों की सुविधा के लिए एलडीए एक दिसंबर को लगाएगा लोन मेला
- Log in to post comments
- 7 views
महंगाई : केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में 40 रुपये किलो बेचना शुरू किया टमाटर, प्याज भी उपलब्ध
दिल्ली समाचार
बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची बिना दुकानों पर कफ सिरप नहीं मिलेगा, बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
नई दिल्ली समाचार
दवा में घातक रसायन मिलने के मामलों और बच्चों की मौतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा दुकानों पर कफ सिरप नहीं मिलेगा। जानिए सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया
बदायूं एनकाउंटर: चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर, हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दो फरार
बदायूं समाचार
घटना 27/28 नवंबर की रात मोहम्मदपुर विहार कट के पास उस वक्त हुई जब थाना बिनावर पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मौके पर दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में बीती देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाश के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल अवस्था में उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूं: ग्राहक बन दुकान में आया शातिर, पांच लाख की तीन सोने की चेन लेकर फरार; चिल्लाता रहा मालिक
बदायूं समाचार
दिन दहाड़े बीच बाजार हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर व आक्रोश व्याप्त हो गया है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
यूपी के बदायूं शहर की सराफा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक बदमाश ग्राहक बनकर मोहित वैश्य की दुकान पर पहुंचा। पहले उसने सोने की चेन देखने के लिए मंगाया। इसके बाद तीन सोने की चेन लेकर भाग निकला। व्यापारियों ने उसे पकड़ने को शोर मचाया लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका।
मेरठ के इस हॉस्पिटल में की जा रही थी वसूली, सीएमओ ने सस्पेंड कर दिया लाइसेंस, जानें क्या है मामला
मेरठ समाचार
मंगलपांडे नगर स्थित अल्फा हॉस्पिटल में लकवा ग्रस्त मरीज को मेडिकल अस्पताल से लाया गया था। यहां अवैध वसूली का आरोप हॉस्पिटल पर लगाया गया। सीएमओ ने जांच की तो प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।