Skip to main content

कितनी होगी DY Chandrachud की पेंशन? पढ़ें सेवानिवृत्ति के बाद CJI को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं

भारत के मुख्य न्यायधीश की सैलरी 2 लाख 80 हजार रुपये प्रतिमाह होती है। वहीं रिटायरमेंट के बाद उन्हें 16 लाख 80 हजार रुपये हर साल मिलते हैं। डियरनेस रिलीफ भी अगल से दी जाती है। इसके अलावा ग्रेच्युटी की रकम 20 लाख रुपये होती है। सुप्रीम कोर्ट के जजों की सैलरी सुप्रीम कोर्ट सैलरी कंडीशन्स ऑफ सर्विस एक्ट 1958 के तहत दिए जाते हैं।

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हाल ही में सीजेआई ने अपने रिटायरमेंट के बाद के प्लान पर बातचीत की थी।

Hazaribagh Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, अब तक 5 लोगों की मौत; 2 दर्जन से अधिक घायल

Hazaribagh Bus Accident हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में गुरुवार की सुबह छह बजे कोलकाता से पटना जा रही विशाल नामक यात्री बस पलट गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हो गए।

आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आज राजनति में कार्यरत लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको कामों में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप किसी फाइनेंस से संबंधित समस्या को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है।

आज लॉन्च होगा Redmi का सस्ता 5G Smartphone, 9 हजार से भी कम होगी कीमत

Redmi A4 5G आज भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इस फोन के बारे में ज्यादातर जानकारी अपनी साइट पर रिवील कर दी है। इसे 9 हजार रुपये से भी कम कीमत में कंपनी लेकर आ रही है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का प्रोसेसर मिलेगा। साथ में फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी होगी। इसमें 50MP कैमरा होगा।

AR Rahman के बाद साथ काम कर चुकीं Mohini Dey भी ले रहीं डिवोर्स, बोलीं- 'हम दोनों को अलग...'

इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बना चुके म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान इस वक्त अपने तलाक को लेकर लाइमलाइट में हैं। उन्होंने सायरा बानो से अलग होने का फैसला लिया है। इस बीच उनके साथ कई गानों का हिस्सा रहीं मोहिनी डे ने भी पति से अलग होने का ऐलान कर दिया है। तलाक की खबर से फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bihar Teacher News: नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र, 1.14 लाख से अधिक नियोजित शिक्षक बने सरकारी कर्मी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एक लाख 14 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा पास की है और अब इन्हें विशिष्ट शिक्षक के रूप में जाना जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में राज्य का विकास उनकी प्राथमिकता रही है और नियोजित शिक्षकों का सरकारी शिक्षक बनना इसी का परिणाम है।

बूथों पर लगीं लंबी कतारें, लोगों में दिखा गजब का उत्साह; यहां एक भी EVM नहीं हुई खराब

झारखंड में आज अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं गोड्डा जिले की तीनों विधानसभा में सुबह सात बजे से ही वोटिंग चल रही है। खास बात है कि जिले में कहीं पर भी ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत नहीं आई है। साथ ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। आगे विस्तार से जानिए पूरे जिले का हाल।

गोड्डा। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बुधवार को सुबह सात बजे से शुरू हुआ। गोड्डा जिले के 16- पोड़ैयाहाट, 17- गोड्डा और 18- महागामा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक औसतन 33.43 फीसद मतदान हो चुका है