ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की जलकर मौत
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। सोफा बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत साइट फॉर फैक्ट्री नंबर-4 में भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
IPL 2025 Auction: पंत से लेकर वैभव, जानिए किसे मिला कितना पैसा, एक क्लिक में देखिए सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
दो दिन तक चली दुनिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी पर अब विराम लग चुका है। दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेट लीग-आईपीएल में खेलने का सपना कई खिलाड़ियों का सच हुआ है। पैसों की बारिश के लिए मशहूर आईपीएल में इस बार भी 10 फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा लुटाया। इस नीलामी में कई रिकॉर्ड टूटे। देखिए सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपका काम पूरा हो सकेगा, इसलिए आपको हिम्मत दिखाकर आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी व्यक्तियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Uttarakhand DGP: उत्तराखंड के नए डीजीपी बने दीपम सेठ, 1995 बैच के हैं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी
Uttarakhand DGP उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने शेरवुड कॉलेज नैनीताल से सीनियर सेकेण्डरी और BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी और 1997 में ओस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
महाराष्ट्र में भाजपा की एक और सीट बढ़ी, चांदगढ़ में एनसीपी को पटखनी देने वाला 'बाहुबली' ने दिया समर्थन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा नेतृत्व महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। इस बीच चांदगढ़ सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधायक बने शिवाजी पाटिल ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। पाटिल चुनाव से पहले चांदगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन..
एफआईआर के बाद जिआउर्रहमान का रिएक्शन, सांसद के बचाव में उतरी सपा; संभल हिंसा पर सियासत हाई
संभल हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर सियासत तेज हो गई है। सांसद के बचाव में अब समाजवादी पार्टी ने बयान जारी किया है। वहीं सांसद बर्क ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।
नई दिल्ली। संभल में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिआउर्रहमान बर्क, सदर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल और अन्य पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई
'दिल्ली में 5.30 लाख बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये', केजरीवाल ने की घोषणा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 5.30 लाख बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की। दिल्ली चुनाव से पहले उन्होंने राजधानी के 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन योजना में शामिल किया। इससे अब 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिल सकेगा। इस योजना को लागू कर दिया गया है और पोर्टल पर भी आवेदन आने शुरू हो गए।