Skip to main content

चुनाव नतीजों से MVA सहमत नहीं , कांग्रेस-शिवसेना उद्धव गुट के नेता EVM-VVPAT के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

विपक्ष लगातार एमवीए की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहा है। विपक्ष अब ईवीएम या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता के खिलाफ एक राष्ट्रीय विरोध की योजना बना रहा है। इसके चलते अब एमवीए के हारे हुए उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में ईवीएम और वीवीपैट यूनिट से वोटों का मिलान कराएंगे। बता दें महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 235 सीटें जीतकर जीती है।

संभल ह‍िंसा मामले में सीएम योगी का बड़ा एक्शन! पत्‍थरबाजों का चौराहों पर लगेगा पोस्‍टर; नुकसान की होगी वसूली

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण के दौरान हुए बवाल मामले में योगी सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा क‍ि पथराव करने वालों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे वसूली की जाएगी और इनाम भी जारी किया जा सकता है।

Realme GT 7 Pro लॉन्च: पानी में भी क्लिक करेगा फोटो; Qualcomm के पावरफुल प्रोसेसर से लैस

Realme GT 7 Pro Launched रियलमी ने भारत में अपने लेटेस्ट Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन पहले से ही चाइना में मौजूद है और अब कंपनी इसे भारत लेकर आई है। इसे क्वालकॉम के सबसे दमदार Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है।

Ind vs Aus 2nd Test: Shubman Gill पिंक बॉल मैच से बाहर! एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को करारा झटका

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल अंगूठे की चोट से उबर नहीं पाए हैं और 30 नवंबर से कैनबरा में शुरू होने वाले प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय पिंक बॉल वॉर्म-अप मैच से बाहर हो गए हैं। यह चोट गिल को पर्थ में प्रैक्टिस मैच के दौरान लगी थी। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

हनी ट्रैप से रहें सावधान! युवती ने रेस्तरां में बुलाया, फिर युवक के साथ किया ऐसा कांड; पुलिस भी हैरान

गजियाबाद जिले में हनी ट्रैप में फंसाने का एक मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि टिंडर एप से परिचित हुई युवती ने एक युवक को गौर मॉल के सामने कैफे में मिलने बुलाया। इसके बाद उसे जाल में फंसा लिया गया। जानिए पूरा मामला क्या है।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद शहर के पॉश इलाके आरडीसी में युवाओं को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के मामले लगातार बढ़ा रहे हैं।

'20 मिनट में पहुंचने की कही थी बात, हमेशा के लिए छोड़ गए साथ', अधूरे पुल से गिरी थी कार; तीन युवकों की हुई मौत

मृतक युवकों के चचेरे भांजे ने बताया कि हादसे से पहले उनकी बात हुई थी। उन्हें बताया था कि मैप पर कुछ मिनट की दूरी बता रहा है। जल्द ही पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया था कि दातागंज पार कर लिया है। उसके बाद फोन नहीं उठा। सुबह किसी अनजान ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

The Sabarmati Report collection day 11: दूसरे हफ्ते साबरमती एक्सप्रेस की हालत हुई खस्ता, मुश्किल से पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट धीरे धीरे ही सही मगर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 11 करोड़ के आस पास तक की कमाई की थी। अब फिल्म जल्द ही दूसरा हफ्ता पूरा करने वाली है। आइए बताते हैं गोधरा रेल हादसे पर बनीं फिल्म ने 11वें दिन तक कितने करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

निर्देशक धीरज सरना की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हर तरफ चर्चा में बनीं हुई है। 2002 में हुए गोधरा रेल हादसे से प्रेरित इस फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।