IND U19 vs PAK U19: 5 चौके और 10 छक्के, पाकिस्तान के Shahzaib Khan ने भारत के खिलाफ ठोके 159 रन
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया अंडर-19 कप का मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने शाहजैब खान के शतक की बदौलत 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। शाहजैब ने 108.16 की स्ट्राइक रेट से 147 गेंदों पर 159 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के लगाए।
भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच एशिया अंडर-19 कप का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत-पाकिस्तान के इस मैच पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Bihar Politics: बिहार में जदयू को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; वजह आई सामने
जदयू के पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने शुक्रवार को जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जदयू के सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनका अपमान किया। रामेश्वर महतो ने यह भी कहा कि सीतामढ़ी सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुमराह कर रहे हैं। पर नीतीश कुमार को गुमराह करने वाले नेताओं को समाज कभी माफ नहीं करेगा।
Ganji Chudail की गिरफ्त में आईं तीन Youtubers, नीना गुप्ता ने जबरदस्ती करवाया उनसे ऐसा काम
सोशल मीडिया पर इन दिनों गंजी चुड़ैल का आतंक फैला हुआ है। 65 साल की नीना गुप्ता का गंजी चुड़ैल के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान है। हालांकि अब वह खुद पर बन रहे मीम्स से काफी परेशान हो गई हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने तीन इन्फ्लुएंसर को किडनैप कर लिया और इस तरह की डिमांड उनके सामने रखी।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 26 आरोपियों पर लगा MCOCA
एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) लगाया है। अब तक इस मामले में 26 लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है।क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब तक कथित मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुंबई। एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीक हत्या मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका (MCOCA) लगाया है। अब तक इस मामले में 26 लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है।
Sanjauli Mosque Vivad: संजौली मस्जिद मामले में आज आ सकता है निर्णय, पढ़ें इस विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ?
संजौली मस्जिद विवाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत शनिवार को निर्णय सुना सकती है। मुस्लिम समुदाय ने नगर निगम शिमला के आयुक्त के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी है। आयुक्त ने मस्जिद की तीन अवैध मंजिलों को तोड़ने के आदेश दिए थे। इस पर मस्जिद कमेटी ने काम भी शुरू कर दिया है।
अमृतसर में बंद पड़ी पुलिस चौकी में धमाका, इस आतंकी ने ली जिम्मेदारी; जांच में जुटी पुलिस
अमृतसर के गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी पर तड़के हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। धमाके की जिम्मेदारी गैंगस्टर से आतंकी बने हैप्पी पछिया ने ली है। हैप्पी ने दो साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है। हैप्पी ने पुलिस सरकार और मंत्रियों के परिवारों पर हमला करने की चेतावनी भी दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं।
Singham Again Box Office Day 30: सिंघम अगेन ने फिर भरी तेज हुंकार, शुक्रवार को उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन
अजय देवगन-दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन की पिछले चार दिनों जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर हालत रही है उसे देखते हुए लग रहा था कि मूवी का अंतिम समय आ गया है। हालांकि 30वें दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर जोरदार दहाड़ लगाई है और मूवी का सिंगल डे कलेक्शन काफी बढ़ गया है।
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो ही फिल्मों की चर्चा है। एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 3 लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सिंघम अगेन कभी डगमगा रही है, तो कभी ऐसी दहाड़ लगा रही है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं