Skip to main content

'आदिपुरुष' जैसा नहीं होगा Ramayana का हाल! Sunny Deol ने रणबीर कपूर की फिल्म में काम करने पर तोड़ी चुप्पी

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर मुहर लग चुकी है। हाल ही में रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि वह पौराणिक फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। अब सनी देओल ने भी अपने किरदार से पर्दा उठा दिया है। जाट एक्टर ने रामायण की तुलना अवतार और प्लेनेट ऑफ द एप्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों से की है।

3KM तक का लंबा जाम, कच्चे रास्तों पर आवाजाही और अरबों का नुकसान... 10 महीने से शंभू बॉर्डर बंद होने से लोग बेहाल

किसानों के आंदोलन की वजह से शंभू बॉर्डर लगभग 10 महीनों से बंद है। बॉर्डर बंद होने सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को हो रही है। सैकड़ों वाहन रोजाना जाम में फंस रहे हैं। बॉर्डर बंद होने से अरबों रुपयों को नुकसान हो चुका है। बीते चार दिनों में दो बार किसान दिल्ली कूच का ऐलान कर आगे बढ़े लेकिन हरियाणा पुलिस ने रोक दिया।

अंबाला। हरियाणा-पंजाब सीमा पर शंभू बॉर्डर बंद होने कारण रोजाना सैकड़ों वाहन जाम में फंस रहे हैं। तीन-तीन किलोमीटर का जाम लग रहा है। रोजाना कच्चे रास्तों से लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं।

MS Dhoni ने अमिताभ बच्चन को छोड़ा पीछे, शाहरुख खान भी नहीं दे पाए टक्कर, हर जगह माही का बोलबाला

एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब वह सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर ही रहते हैं फिर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी दमदार है और यही कारण है कि उन्होंने एक मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है।

'धीरेंद्र शास्त्री से रिश्ता खत्म कर लिया है', भाई शालिग्राम का वीडियो हुआ वायरल तो बागेश्वर धाम ने जारी किया बयान

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शालिग्राम गर्ग यह कहते दिख रहे हैं उनके कारण बागेश्वर महाराज और बागेश्वर धाम की छवि धूमिल हुई है। यही वजह है कि उन्होंने बागेश्वर महाराज से हमेशा के लिए संबंध खत्म कर लिया है।

यूपी में नूरी जामा मस्‍ज‍िद पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, SDM की अगुवाई में हुई कार्रवाई; भारी पुल‍िस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ज‍िले में नूरी जामा मस्जिद के पीछे के हिस्सा एडीएम अविनाश त्रिपाठी व एएसपी विजयशंकर मिश्र की मौजूदगी में मंगलवार सुबह तोड़ दिया गया। इस बीच पीएसी समेत भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। एएसपी विजयशंकर मिश्र ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम है अतिक्रमण की जद में आई मस्जिद का पिछला हिस्सा तोड़ा जा रहा है।

Lalu Yadav: 'कांग्रेस के बोलने का कोई मतलब नहीं है', लालू ने I.N.D.I.A के नेता के लिए ममता का किया समर्थन

महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक अब आईएनडीआईए गठबंधन के नेतृत्व को लेकर आवाज बुलंद होने लगी है। शरद पवार के बाद अब आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने भी ममता बनर्जी को गठबंधन का नेता बनाने की पैरवी कर दी है। लालू ने साफ-साफ कहा कि कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। लालू ने इस दौरान नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपकी समस्याएं बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ना होगा, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।