Skip to main content

'आप उनके शुभचिंतक नहीं', डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति नहीं देने वाले किसान नेताओं को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल के विरोधी उनके शुभचिंतक नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने और उन्हें अस्पताल जाने के लिए मनाने के निर्देश दिए हैं।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाभी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आप दोनों को अपने खर्चों पर भी लगाम लगाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके बेवजह के खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बनाएंगे।

Dua Lipa Engaged: पॉप स्टार दुआ लीपा ने की सगाई, इस एक्टर को बनाया जीवनसाथी

पॉप सिंगर दुआ लीपा र्सनल लाइफ और विवादों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके लाइव कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत में भी उनके प्रशंसकों की संख्या कम नहीं हैं। इस बार दुआ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है।

2 BHK फ्लैट, 700 रुपये किराया... 28 साल तक गुवाहाटी में रेंट पर क्यों रहे मनमोहन सिंह? मकान मालकिन ने बताई वजह

छह बार राज्यसभा सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 28 साल तक असम के गुवाहाटी में एक मकान में किराए पर ले रखा था। बतौर वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने गुवाहाटी में किराए पर 2 BHK का मकान ले रखा था। असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के निजी घर में मनमोहन सिंह किराए पर रहते थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने गुरुवार की रात नई दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वो देश के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो कभी लोकसभा के सदस्य नहीं रहे। वह छह बार राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

Shah rukh की फिल्म 'डर' को टक्कर देने आ रही Love is forever? इस हॉरर कॉमेडी को देखकर सबकुछ जाएंगे भूल

साल 2024 को आप बॉक्स ऑफिस के लिए हॉरर कॉमेडी वाला साल भी कह सकते हैं। इस साल रिलीज हुई मुंज्या स्त्री 2 और फिर भूल भुलैया 3 ने कमाई के मामले में कई बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब जब हॉरर फिल्मों का दौर चल ही रहा है तो नए साल पर आपको एक और सरप्राइज मिलने वाला है। Love is Forever रिलीज होने वाली है।

एक्टर राहुल बी कुमार की हॉरर फिल्म 'लव इज़ फॉरएवर'नए साल के मौके पर 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वो एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में नजर आएंगे

OnePlus ने लॉन्च किए नए ईयरबड्स, 43 घंटे तक चलेगी बैटरी, मिलेगा जबरदस्त बेस का भी मजा

OnePlus Buds Ace 2 TWS ईयरबड्स को चीन में लॉन्च किया गया है। इन ईयरबड्स में 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर AI-सपोर्टेड डुअल माइक्रोफोन यूनिट और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल इन्हें CNY 169 (लगभग 2000 रुपये) की स्पेशल प्राइस में खरीदा जा सकता है। इन्हें फ्लैश ब्लू और सबमरीन ब्लैक कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

10 हजार रुपये से कम में लॉन्च हुआ ये नया 5G फोन, 90Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे से है लैस

Lava Yuva 2 5G को भारत में लॉन्च किया गया है। ये कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है जिसे Lava Yuva 5G के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की HD+ स्क्रीन है। ये 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T760 प्रोसेसर पर चलता है। आइए जानते हैं फोन की बाकी डिटेल।