क्या इस कीमत पर भारत में लॉन्च होगा OnePlus 13? सामने आई नई जानकारी
OnePlus 13 और OnePlus 13R को 7 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने दोनों फोन के डिजाइन को शोकेस कर दिया है। साथ ही कई फीचर्स की भी जानकारी कंपनी ने दे दी है। हालांकि अभी लॉन्च से पहले OnePlus 13 की कीमत को लेकर जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि OnePlus 13 को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था।
Manmohan Singh की बायोपिक पर खड़ा हुआ विवाद, अनुपम खेर के 'डबल स्टैंडर्ड' बोलने पर हंसल मेहता का फूटा गुस्सा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरको लेकर अनुपम खेर और हंसल मेहता आपस में भिड़ गए हैं। फिल्म 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज इसको लेकर बवाल मचा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म के चलते क्यों दोनों के बीच कहासुनी हो गई है।
दिग्गज अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन का 26 दिसंबर को निधन हो गया। एक तरफ पूरा देश मनमोहन सिंह के निधन से दुखी है तो दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और निर्देशक हंसल मेहता के बीच मनमोहन सिंह की बायोपिक को लेकर बवाल मच गया है
Redmi के इस नए-नवेले 5G फोन पर मिल रहे हैं कई ऑफर्स, खरीदने का है सुनहरा मौका
अगर आप कम कीमत में एक नया फोन खरीदना चाहते हैं। तो आपके लिए ये सही समय हो सकता है। क्योंकि अमेजन पर Redmi के एक नए 5G फोन पर फ्लैट डिस्काउंट कूपन डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर जैसे कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के साथ फोन को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डील।
अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, 17 दिसंबर को किया था धमाका
17 दिसंबर को अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड हमला करने वाले दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक ग्रेनेड सहित नशे का सामान बरामद किया गया है। हिरासत में आरोपितों ने धमाका करने की बात स्वीकार की है। इस्लामाबाद थाने में धमाका करने के लिए इन बदमाशों को विदेश में बैठे गैंगस्टर जीवन फौजी ने आदेश दिया था।
'खाने के लिए नहीं बचते थे पैसे, चॉकलेट खाकर बिताते थे पूरा दिन', मनमोहन सिंह की बेटी ने बताया इंग्लैंड का किस्सा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन पर भारत ही नहीं पूरी दुनिया ने दुख जताया है। उनके कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान का किस्सा उनकी बेटी दमन सिंह की किताब में मिलता है। इसमें दमन लिखती हैं कि पढ़ाई के दौरान कई बार उन्हें पैसे बचाने के लिए खाना छोड़ना पड़ जाता था।
डॉ. मनमोहन सिंह जब इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे, तब वह स्कॉलरशिप के पैसों पर निर्भर थे। तंगी इतनी थी कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचते थे। कई बार उन्हें एक चॉकलेट खाकर पूरा दिन बिताना पड़ता था।
Nitish Kumar Reddy Century: नीतीश कुमार रेड्डी ने पहला शतक ठोक रचा इतिहास, किया सौरव गांगुली, अजहरुद्दीन वाला काम
नीतीश कुमार रेड्डी का जब पर्थ टेस्ट मैच के लिए चयन किया गया था तो सभी को हैरानी हुई थी लेकिन आंध्र प्रदेश के इस ऑलराउंडर ने बता दिया था कि वह टी20 के ही धुरंधर नहीं हैं बल्कि उनके अंदर टेस्ट में सफल होने की काबिलियत है। एमसीजी में नीतीश ने ये साबित कर दिया और अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया।
Himachal Weather: रोहतांग-शिंकुला व नारकंडा-कुफरी में भारी बर्फबारी, फंसे 5000 पर्यटक; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रोहतांग दर्रा बंद हो गया है और करीब 2000 पर्यटक वाहन बर्फ में फंस गए हैं। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए पर्यटकों को जोखिम वाले स्थानों पर न जाने की सलाह दी है। नए साल का जश्न मनाने जा रहे हैं तो पहले एडवाइजरी पढ़ लें।