Skip to main content

नई Hero Destini 125 हुई लॉन्च; नया डिजाइन, कलर समेत मिले एडवांस फीचर्स

नई 2024 Hero Destini 125 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे नया डिजाइन समेत एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। इसके साथ ही इसे नए कलर भी दिए गए हैं। नई हीरो डेस्टिनी 125 को तीन वेरिएंट VX ZX और ZX+ में लाया गया है। इसके टॉप वेरिएंट ZX+ में स्मार्टफोन कनेक्टिवीटी फीचर दिया गया है।

टीम इंडिया में दरार! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद Gautam Gambhir के भविष्य पर होगा फैसला, BCCI ले सकता है कड़े फैसले

Gautam Gambhir बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से मात दी। इस हार के साथ ही सीनियर प्‍लेयर्स के साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठ रहे हैं। गंभीर की कोचिंग के दौरान भारत ने 10 टेस्‍ट खेले। इनमें से टीम को 6 में हार का सामना करना पड़ा है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। आईसीसी के इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर हेड कोच गौतम गंभीर की स्थिति का "पुनर्मूल्यांकन" होगा। टीम में लंबे समय से चले आ रहे "सुपरस्टार कल्‍चर" को खत्‍म करने के उनके प्रयास के कारण ड्रेसिंग रूम में असंतोष 

Bihar Jamin Rate: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, नए सिरे से तय होगा इन जमीनों का रेट; पढ़ें डिटेल

बिहार में नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन अधिग्रहण की दरें तय की जाएंगी। रैयतों को सर्किल रेट से अधिक मुआवजा मिलेगा। उद्यमियों के लिए जमीन अलग दर पर उपलब्ध होगी। वैशाली में 1243.45 एकड़ सीतामढ़ी में 504.52 एकड़ और चनपटिया में 29.30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। इसके बाद जमीन को विकसित कर उसकी नयी दर तय होगी।

पटना। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण को ले हाल ही में राज्य कैबिनेट ने तीन जिलों को राशि उपलब्ध करायी है। जमीन अधिग्रहण के लिए सर्किल रेट के अलावा जो अतिरिक्त राशि रैयतों को मिलती है, उसी के तहत अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का मुआवजा मिलेगा।

CAG Reports: क्यों सार्वजनिक नहीं की जा सकती है कैग रिपोर्ट, दिल्ली HC ने AAP सरकार से पूछा

दिल्ली हाईकोर्ट ने CAG की 14 रिपोर्टों को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर कैग से जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है कि कैग की रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की कुछ नीतियों की आलोचना की गई है जिसमें नई आबकारी नीति भी शामिल है। याचिकाकर्ता का कहना है कि चुनाव से पहले रिपोर्टों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की 14 रिपोर्टों को लेकर सार्वजनिक करने की मांग को लेकर दायर की गई ताजा याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कैग का रुख पूछा है।

Pataal Lok 2 की रिलीज से पहले Jaideep Ahlawat पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के सदस्य का हुआ निधन

जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी आगामी सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी सीरीज जल्द ही प्राइम वीडियो पर आने वाली हैं जिसमें वह एक बार फिर इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी की भूमिका अदा करेंगे। इस बीच ही अभिनेता को अपने सारे काम छोड़कर दिल्ली लौटना पड़ा है क्योंकि उनके पिता का निधन हो गया है।

Hemant Soren: अरविंद केजरीवाल या राहुल गांधी? आखिर किसे चुनेंगे हेमंत सोरेन, सामने बड़ा धर्म संकट

दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा विरोधी दलों के बीच टकराव ने विपक्षी एकता की कोशिशों को झटका दिया है। इस स्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए समर्थन का फैसला करना मुश्किल हो गया है। एक का साथ देने से दूसरा खेमा नाराज हो सकता है। क्या है पूरा सियासी खेल? जानिए इस आर्टिकल में।

रांची। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में भाजपा विरोधी दलों के आपस में भिड़ने से विपक्षी एकता की कोशिशें नाकाम हो गई है। स्थिति यह है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस एक-दूसरे के विरुद्ध हमलावर है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर है

राहुल गांधी ने AAP के खिलाफ दिखाए तीखे तेवर, सहयोगी पार्टियों के लिए खींची सियासी दबाव की सीमा रेखा

Rahul Gandhi राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव में साथी दलों के दबाव को नकार आप सरकार-केजरीवाल पर हमलावर होकर संदेश दिया है। राहुल के तीखे तेवरों से कांग्रेस राज्यों में सियासी जमीन फिर से हासिल करने को दृढ़ता से आगे बढ़ेगी। सहयोगी दलों के दबाव के बावजूद आप के सामने समर्पण करने से इनकार कर कांग्रेस ने दिल्ली ही नहीं अन्य राज्यों में अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया।