Champions Trophy 2025 के लिए गावस्कर और इरफान ने चुनी भारतीय टीम, गंभीर के चहेतों को नहीं दिया मौका
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अब तक ज्यादातर देशों ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट के लिए अब तक भारतीय टीम घोषित नहीं हुई है। बीसीसीआई ने टीम के एलान के लिए आईसीसी से मोहलत मांगी थी। खबरों की मानें तो 19 जनवरी तक भारतीय टीम का एलान हो सकता है। इस बीच सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने अपनी टीम चुनी है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अब तक 6 देश अपने स्क्वॉड का एलान कर चुके हैं। बीसीसीआई ने टीम के एलान के लिए आईसीसी से कुछ मोहलत मांगी थी। ऐसे में संभावना है कि बीसीसीआई 19 जनवरी तक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम चुन सकता है।
हलवा और छोले लेकर अंतरिक्ष में गए थे राकेश शर्मा, सीखनी पड़ी थी रूसी भाषा; ऐसे बने थे भारत के पहले एस्ट्रोनॉट
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का आज जन्मदिन है। वह वायुसेना में फाइटर पायलट थे। 3 अप्रैल 1984 को उन्होंने रूसी विमान सोयूज टी-11 से अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी। राकेश शर्मा अपने साथ अंतरिक्ष में सूजी का हलवा पुलाव और आलू-छोले लेकर गए थे। हीरो ऑफ द सोवियत यूनियन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले वह पहले भारतीय बने थे।
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा जब 22 साल के थे, जब उन्होंने पाकिस्तान के साथ हुई जंग में 21 बार मिग-21 से उड़ान भरी थी। वह घर से एस्ट्रोनॉट बनने नहीं निकले थे। राकेश शर्मा तो एयरफोर्स का हिस्सा थे।
सप्ताह में 90 घंटे काम... IIT प्रोफेसर ने निकाला नया फॉर्मूला, SN सुब्रह्मण्यन को दिया ऐसा जवाब
एक सप्ताह में 90 घंटे काम करने की एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की सलाह पर बहस छिड़ी हुई है। कई हस्तियों ने अपनी अपनी राय इस मुद्दे पर जाहिर की। इन सबके बीच आईआईटी के प्रोफेसर निर्मल्या कजुरी ने एक नया फॉर्मूला सुझाया है। उन्होंने ओवरटाइम की बात कहकर अपना अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्मल्या के बयान पर यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Delhi Election 2025: अवध ओझा को मिली राहत, केजरीवाल के मिलने के बाद चुनाव आयोग ने दिया आश्वासन
आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग आश्वासन मिला है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अवध ओझा सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से वोट काटने और नए नाम जोड़ने का आरोप लगाया था। साथ ही अवध ओझा भी अब चुनाव लड़ सकते हैं।
Maha Kumbh 2025: पहले दिन डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, सीएम योगी बोले- पुण्य फलें, महाकुंभ चलें
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं को उमड़ने का सिलसिला जोर पकड़ चुका है। पौष पूर्णिमा के दिन कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के चारों ओर से लोग पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि कुंभ स्नान के लिए सोमवार को डेढ़ करोड़ से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए महाकुंभ पहुंचने आह्वान किया।
Virat Kohli की कैसे होगी फॉर्म में वापसी? Shoaib Akhtar ने बताया गजब का तरीका
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बीते कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला था। विराट ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 190 रन बनाए थे। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया है कि कैसे विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो सकती है।
विराट कोहली बीते कुछ समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने सिर्फ 190 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी लगाया था। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया है कि कैसे विराट कोहली की फॉर्म में वापसी हो सकती है।
Vinfast VF7 का नया टीजर सोशल मीडिया पर हुआ जारी, मिल रही गाड़ी के फ्रंट लुक और फीचर्स की जानकारी
Vinfast VF7 teaser release Vinfast की ओर से Auto Expo 2025 के पहले दिन भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर एंट्री कर ली जाएगी। भारत में अपने सफर को शुरू करने से पहले कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर नई गाड़ी की झलक को दिखाया गया है। नए टीजर में किस तरह की जानकारी मिल रही है। कंपनी किन गाड़ी को कब लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं।