Skip to main content

ट्रेन में यात्रा कर रहा था 'अधि‍कारी', TTE ने पूछा- सच बताओ कौन हो तुम? हकीकत जान रह गया दंग; तुरंत बुला ली पुल‍िस

सोनभद्र का रहने वाला बृजेश कुमार नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। बृजेश ने पेंट्रीकार के वेंडर को खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। ट्रेन में चेकिंग कर रहे टीटीई को वेंडर ने उसके बारे में जानकारी दी। दादरी निकलने पर टीटीई ने पेंट्रीकार में पहुंचकर आरोपित से जानकारी मांगी। इसके बाद सीआईटी धनंजय कुमार गुप्ता ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी।

38th National Games: राष्ट्रीय खेलों में उत्‍तराखंड ने रचा इतिहास, 25वें से 7वें नंबर पर बनाई जगह

38th National Games राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25वें स्थान से सीधे सातवें स्थान पर छलांग लगाई है। घरेलू मैदानों पर खिलाड़ियों ने सफलता की ऊंची छलांग लगाई और सरकार की थीम संकल्प से शिखर तक को साकार कर दिया। 22 स्वर्ण समेत कुल 97 पदक जीतकर उत्तराखंड ने इतिहास रचा और पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया।

हल्द्वानी। 38th National Games: संकल्प से शिखर तक। सरकार की इस थीम को राज्य के खिलाड़ियों से साकार कर दिया है। वर्ष 2023 में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में 25वें स्थान पर रहने वाले उत्तराखंड ने घरेलू मैदान पर जबदरस्त वापसी की।

Ranveer Allahbadia को अब सुप्रीम कोर्ट से झटका, FIR के खिलाफ जल्द सुनवाई की मांग खारिज

Ranveer Allahbadia FIR समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता और सेक्स पर टिप्पणी कर फंसे इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया को एक और झटका लगा है। देश के विभिन्न राज्यों में रणवीर के खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ तत्काल सुनवाई की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दीह है। वकील अभिनव चंद्रचूड़ की दलील सुनते हुए कोर्ट ने कहा कि कुछ दिनों में सुनवाई होगी।

इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया को अब सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में गलत टिप्पणी करने को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर के खिलाफ रणवीर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

RBI Ban News: आरबीआई ने इस बैंक पर लगाया बैन, पैसे निकालने पर भी रोक; अब ग्राहकों का क्या होगा?

आरबीआई के बैन के बाद न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक अब न कोई लोन दे सकेगा और न ही कोई डिपॉजिट ले सकेगा। यह प्रतिबंध 13 फरवरी 2025 से अगले छह महीनों के लिए लागू हो चुका है। इससे ग्राहकों को भी परेशानी होगी क्योंकि वे अपने बैंक में जमा अपने पैसे अब नहीं निकाल सकेंगे। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर रिजर्व आरबीआई ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के कामकाज पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। इसका सबसे अधिक असर बैंक के ग्राहकों के ग्राहकों पर पड़ेगा, जो अपने खून-पसीने की कमाई अब नहीं निकाल सकेंगे

MAGA+MIGA= MEGA... भारत-US ने रखा 43 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का टारगेट, PM मोदी का फॉर्मूला सुन ट्रंप भी हुए खुश

अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के रिश्ते और बेहतर बनाने की बात कही। पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में खालिस्तान अवैध प्रवासी भारतीय समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा की। पीएम ने कहा कि हमने अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से अधिक बढ़ाने का लक्ष्य भी रखा है जो 2030 तक 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।

Champions Trophy 2025 में हो रही जसप्रीत बुमराह की वापसी! तेज गेंदबाज ने पोस्‍ट शेयर कर इंजरी पर दिया अपडेट

Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लोअर बैक इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल किया गया था। अब बुमराह ने अपनी इंजरी पर अपडेट दिया है।

'लालू ने खुद की थी जाकिर से बात, CM हाउस में होती थी अपहरण की डील', राबड़ी के भाई का सनसनीखेज खुलासा

पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने जीजा लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। सुभाष यादव ने कहा कि लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तब अपहरण के मामले में लेनदेन की बात मुख्यमंत्री निवास में होती थी। सुभाष यादव ने कहा कि हमने कभी कोई अपराध नहीं किया लेकिन लालू यादव हम पर और हमारे बड़े भाई साधु यादव पर आरोप लगाते थे।

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव ने लालू यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व सांसद सुभाष यादव ने कहा कि एक समय अपहरण के मामले में लेनदेन की बातचीत मुख्यमंत्री निवास में होती थी।