हमेशा के लिए बदल जाएगा टेस्ट क्रिकेट, ICC करने वाली है ऐतिहासिक बदलाव, जानिए कब से होगा लागू
टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल एक बड़ा फैसला करने वाली है। इस फैसले के बाद टेस्ट क्रिकेट का फॉर्मेट पूरी तरह से बदल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद से ये बदलाव देखने को मिल सकता है और भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में इसे देखा जा सकता है।
भाई सिद्धार्थ की शादी में चार चांद लगाने पहुंचीं Priyanka Chopra, एयरपोर्ट पर कूल लुक में आईं नजर
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने की तैयारी कर चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म पर काम कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। दरअसल वह अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए काम से ब्रेक लेकर आ गई हैं।
Maha Kumbh 2025: वसंत पंचमी पर नहीं होगी भगदड़ जैसी चूक, भीड़ प्रबंधन के लिए योजना बनाई गई मजबूत
महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए भीड़ प्रबंधन की मजबूत योजना बनाई गई है। श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में ज्यादा देर तक नहीं रोका जाएगा और स्नान घाट को लगातार खाली कराया जाएगा। बैरिकेडिंग साइनेज और पुलिस बल में वृद्धि जैसे उपाय किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए CCTV इनपुट के आधार पर व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
महाकुंभनगर। वसंत पंचमी पर नहीं होगी मौनी अमावस्या जैसी चूक। भीड़ प्रबंधन के लिए योजना बनाई गई है मजबूत। पिछले मुख्य स्नान पर्व पर हुई भगदड़ ने महाकुंभ मेले की छवि पर काफी असर डाला।
दिल्ली में वोटिंग से पहले कांग्रेस ने बनाई 'EAGLE' टीम, जानिए क्या है इसका काम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने EAGLE टीम का गठन किया है। ये टीम पिछले चुनावों में कथित गड़बड़ियों का विश्लेषण करेगी और आगामी चुनावों पर नजर रखेगी। दरअसल कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर असंतुष्टि जताई थी और चुनाव आयोग से रुख स्पष्ट करने की मांग की थी। अब पार्टी ने खुद एक पैनल बनाया है जो हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेगा।
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'EAGLE' टीम का गठन किया है। यहां 'EAGLE' का मतलब Empowered Action Group of Leaders and Experts है।
Kia Syros की कीमत 8.99 लाख रुपये से शुरू, वेरिएंट के हिसाब जानिए कितनी है प्राइज
Kia Syros Price in India किआ सिरोस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे भारत में 8.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लेकर आया गया है। यह सब-4 मीटर सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट एकदम नया मॉडल है। किआ इंडिया ने Kia Syros को सोनेट और सेल्टोस के बीच रखा गया है। आइए जानते हैं कि Kia Syros की वेरिएंट वाइज कीमत कितनी है।
Hina Khan ने डॉक्टर को दी रिश्वत! छुपाई कैंसर ट्रीटमेंट की बात, एक्ट्रेस रोजलिन खान ने लगाए गंभीर आरोप
हिना खान स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस ने जुलाई 2024 में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी तबसे उनका इलाज चल रहा है। हिना की कीमोथेरेपी चल रही है और वो काफी हद तक इससे ठीक हो चुकी हैं। अब कैंसर सर्वाइवर और एक्ट्रेस रोजलिन खान ने एक्ट्रेस हिना खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान पर एक्ट्रेस रोजलिन खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस पर ये आरोप लगाया कि हिना ने अपने कैंसर के इलाज की जानकारी गुप्त रखने के लिए डॉक्टर को पैसे दिए थे।
Box Office पर आने वाला है तूफान! कमल हासन नही, इस सुपरस्टार के साथ Salman Khan थिएटर्स में बोलेंगे हल्ला
Salman Khan की आगामी फिल्मों का दर्शकों का इंतजार है। सिकंदर में अकेले खलनायकों की छुट्टी करने जा रहे सल्लू मियां जल्द ही एक बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन करने वाले हैं। इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना अपने आप में एक बड़ी बात है। कहा जा रहा था कि पहले कमल हासन सलमान खान के साथ हाथ मिलाएंगे। अब जानते हैं कि उन्हें किसने रिप्लेस किया है।