बेटे प्रतीक बब्बर की शादी पर Raj Babbar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मर्द तो शादी करते रहते हैं'
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Raj Babbar के छोटे बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar Wedding) ने हाल ही में एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के साथ शादी रचाई है। हालांकि इस शादी में शामिल होने के लिए राज और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को न्योता नहीं मिला था। इस पर अब राज बब्बर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है।
Chhaava Box Office: Tanhaji से कोसों आगे निकला 'छावा', 5वें दिन कलेक्शन के मामले में कर दिया सूपड़ा साफ
Chhaava Collection Day 5 विक्की कौशल स्टारर मूवी छावा इस वक्त सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। हर रोज छावा का कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। अब रिलीज के 5वें दिन कमाई के मामले में इस मूवी ने अजय देवगन (Ajay Devgn) की ब्लॉकबस्टर फिल्म तान्हाजी (Tanhaji) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
14 फरवरी के दिन विक्की कौशल स्टारर बहुचर्चित फिल्म छावा (Chhaava) को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। तब से लेकर अब तक छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए आगे की तरफ बढ़ रही है। ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद भी डबल डिजिट में फिल्म का बंपर कलेक्शन जारी है।
Team India में पड़ रही फूट? Champions Trophy से पहले कोच गौतम पर स्टार प्लेयर ने लगाया गंभीर आरोप
ICC Champions Trophy 2025 का आगाज 19 फरवरी को होना है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। इस टूर्नामेंट से पहले एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें एक विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से वनडे की प्लेइंग-11 से नजरअंदाज करने से नाराज हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज से पहले भारतीय टीम का नाम एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में जुड़ गया है। रिपोर्ट्स में एक स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर पर आरोप लगाए हैं।
ममता बनर्जी के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव ? सीएम के लिए कहा - 'महाकुंभ में महाघपला, उसे छिपाने के लिए बिगड़ी भाषा
'कुंभ मेले में कथित घोटालों और कुप्रबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ में महाघपला हुआ है और इसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री की भाषा बिगड़ गई है। उन्होंने एनजीटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि प्रयागराज में संगम पर जल की गुणवत्ता बेहद खराब है।
Rajasthan Budget 2025: एक साल में 1.25 लाख नौकरी, 150 यूनिट फ्री बिजली, 9 एक्सप्रेस-वे... वित्त मंत्री ने किए बड़े एलान
राजस्थान में वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। एलिवेटेड रोड स्टेट हाइवेसहित कई योजनाओं के लिए 5000 करोड़ से अधिक की घोषणा की।बजट में रोडवेज से जुड़ी घोषणा सुगम यातायात के लिए रोडवेज को 500 नई बसें मिलेंगी उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश 350 बिलियन डॉलर का अर्थव्यवस्था बनेगा।
Enemy Property: बिहार में 94 में से 19 शत्रु संपत्तियों की ही हो सकी जमाबंदी, खंगाली जा रही कुंडली
बिहार में 94 शत्रु संपत्तियों में से केवल 19 की ही जमाबंदी हो पाई है। सरकार ने शत्रु संपत्तियों को अपने नाम करने और नीलाम करने की योजना बनाई है। देशभर में 13 हजार से अधिक शत्रु संपत्तियों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 9 हजार से अधिक संपत्तियों को शत्रु संपदा घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है।
कश्मीर में बढ़ रहा BJP का कुनबा, 20 साल बाद वापस मिला पुराना साथी; उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भी लड़ चुका चुनाव
जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को संबल मिला है। 20 साल बाद फारूक गंदरबली ने पार्टी में वापसी की है। फारूक गंदरबली 1998 से 2003 तक कश्मीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को साथ जोड़ भाजपा को कश्मीर में मजबूत बनाने की दिशा में बहुत काम किया है।
जम्मू: कश्मीर के गांदरबल से वर्ष 2008 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके फारूक गांदरबली की बीस साल बाद भाजपा में घर वापसी हो गई है।