Skip to main content

पीएम मोदी ने रोजगार मेले में बांटे 51000 से ज्यागा नियुक्ति पत्र, युवाओं के खिले चेहरे; इन विभागों में मिली नौकरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 15वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य युवा सशक्तीकरण के लिए सार्थक अवसर प्रदान करना और उन्हें देश की प्रगति में प्रभावी योगदान देने में सक्षम बनाना है। अक्टूबर 2022 में रोज़गार मेले की हुई थी शुरुआत।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 15वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

Vivo X200 FE भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकता है 50MP सेल्फी कैमरा

Vivo X200 FE को भारत में Vivo X200 Pro Mini की जगह लॉन्च किया जा सकता है जिसे चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X200 FE को भारत में जून के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। पहले जानकारी मिली थी Vivo X200 Pro Mini को Vivo X200 Ultra मॉडल के साथ उतारा जाएगा। आइए जानते हैं डिटेल।

पहलगाम हमले के बाद एक्शन में आई गुजरात पुलिस, 550 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद सरकार ने अवैध शरणार्थियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। गृह मंत्रालय ने भारत में अवैध रूप से रह रहे लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसी के मद्देनजर गुजरात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऐसे में पुलिस ने 550 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को धर दबोचा है। यह सभी लोग फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रह रहे थे।

भिवंडी में कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई KM दूर तक दिखाई दे रहा काले धुएं का गुबार

महाराष्ट्र के भिवंडी में मणि सूरत कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड द्वारा कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग को बुझाने का काम लगातार जारी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

महाराष्ट्र। भिवंडी में मणि सूरत कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का काम लगातार जारी है।

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

'पाकिस्तानी नॉट अलाउड'... आगरा के होटलों में लगे पोस्टर, पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में आक्रोश

कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद ताजगंज के कुछ होटलों में पाकिस्तानी नॉट अलाउड के पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि यहां पाकिस्तानी पर्यटक बहुत कम आते हैं होटल संचालकों का कहना है कि पहलगाम की घटना के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से पहले से ही कमरों के आवंटन में सावधानी बरती जाती थी।

पहलगाम हमले के बाद एक्शन में सेना, आतंकियों के छह घर किए तबाह; लश्कर के दो मददगार भी दबोचे

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने अब तक छह आतंकियों के घरों को तबाह कर दिया है। वहीं पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की मदद करने वाले दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। सेना आतंकियों की तलाश के लिए कश्मीर का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है।

श्रीनगर।  पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना और पुलिस दोनों संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश में जुटी है। वहीं, सेना आतंकियों के घरों को भी निशाना बना रही है। सेना ने अब तक छह लोगों के घरों को तबाह कर दिया है।

Firecracker Factory Blast: सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई श्रमिकों की मौत

सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण विस्फोट हो गया जिससे कई श्रमिकों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर से औद्योगिक सुरक्षा के महत्व पर सवाल उठाए हैं।

देवबंद। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जड़ौदा जट के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब सात बजे भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई श्रमिकों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के गांव में भी इसकी आवाज सुनाई दी।