हर पक्षी को दाना-पानी’’ के अन्तर्गत बदायूँ के सभी थानों को दाना-पानी रखने के लिए दाना एवं पात्र वितरित किये
बरेली अवधेश शर्मा उप संपादक
बदायूं: पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा गर्मी में पक्षियों के सुरक्षा-संरक्षा एवं जीवन बचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘हर पक्षी को दाना-पानी’’ के अन्तर्गत जनपद बदायूँ के सभी थानों को दाना-पानी रखने के लिए दाना एवं पात्र वितरित किये गये
सर्वधर्म सेवा समिति ने प्रतिदिन पक्षियों को 'दाना पानी'' की व्यवस्था करी
बरेली अवधेश शर्मा
आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मूर्ति कला दिवस
उत्तर प्रदेश बागपत समाचार
पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ एक्शन तेज, अब तक 10 के घर किए गए तबाह; हिरासत में 175 संदिग्ध
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सामाजिक कार्यकर्ता की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घ रसूल मगरे नाम के इस कार्यकर्ता को शनिवार को उसके घर के पास गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस बीच सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में एक और आतंकवादी के घर को ध्वस्त कर दिया। अब तक 10 आतंकियों के घर तबाह किए जा चुके हैं।
Ranbir Kapoor के फैंस का इंतजार खत्म, WAVES Summit 2025 में दिखेगी 'रामायण' की पहली झलक
नितेश तिवारी की रामायण का इंतजार दर्शक काफी वक्त से कर रहे हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। बताया जा रहा है कि WAVES Summit 2025 में मेकर्स फिल्म की पहली झलक दिखाने वाले हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर।
रणबीर कपूर के फैंस उनक मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रामायाण का काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मेकर्स ने इंद्र देव का किरदार निभाने के लिए कलाकार को फाइनल कर लिया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, एडेड माध्यमिक विद्यालय में महत्वपूर्ण अभिलेख जलकर राख
उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। पुलिस फायर कर्मियों के साथ ही शिक्षा निदेशालय के अधिकारी पहुंचे। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सैकड़ों फाइलें जल चुकी थीं। आग के कारणाें की जांच की जाएगी।
नोएडा की यूनिवर्सिटी में कानपुर की छात्रा ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मानसिक तनाव में आकर छात्रा के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। प्राथिमक जानकार के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। वह कानपुर की रहने वाली है। नोएडा में रहकर पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही थी।
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही छात्रा ने छात्रावास में मानसिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार देर शाम की है।