5 स्टेशनों पर रुकेगी पटना-गोरखपुर वंदे भारत, 7 घंटे में पूरा होगा सफर; जानिए शेड्यूल
पटना से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पाटलिपुत्र जंक्शन से होगा। प्रधानमंत्री 20 जून को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी और मुजफ्फरपुर बेतिया होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। इस ट्रेन से यात्रियों को समय की बचत होगी और यात्रा आरामदायक होगी।
पटना। राजधानी के पाटलिपुत्र-गोरखपुर वाया बेतिया वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन से ही चलेगी। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को यह ट्रेन बंद रहेगी। आगामी 20 जून को इस ट्रेन का उद्घाटन पाटलिपुत्र जंक्शन से किया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।
'IPL की फ्लडलाइट्स हैक कर ली', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने किया दावा; सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि उनके देश के साइबर वॉरियर्स ने भारत में आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम की लाइट्स बंद कर दी थी। आसिफ की 29 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। आसिफ ने पहले भी कई फर्जी दावे किए हैं जिसके कारण उनकी काफी किरकिरी हुई है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अजीब बयान देकर एक बार फिर अपनी भद्द पिटवाई है। इस बार ख्वाजा आसिफ ने आईपीएल फ्लडलाइट्स हैक करने का दावा किया।
पटना से गयाजी-जहानाबाद-अरवल और औरंगाबाद का सफर होगा आसान, CM ने किया एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण किया जिससे पटना के दक्षिणी हिस्से से संपर्क बेहतर होगा। सिपारा से महुली की दूरी अब कम समय में तय की जा सकेगी। इस परियोजना से गयाजी जहानाबाद जैसे जिलों में जाना आसान होगा। मुख्यमंत्री ने बचे हुए काम को दो माह में पूरा करने का निर्देश दिया और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
50MP कैमरा और AI फीचर्स वाले दो सस्ते स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, Samsung ने पूरी की तैयारी
Samsung जल्द ही भारत में Galaxy M36 और Galaxy F36 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दोनों फोन 20 हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हो सकते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1380 चिपसेट होने की संभावना है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
Samsung जल्द ही भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के ये स्मार्टफोन Galaxy M और F सीरीज के मैंबर होंगे। कंपनी इन दिनों Galaxy M36 और Galaxy F36 को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये तक की रेंज में उतारा जा सकता है।
ब्यास नदी में मिला सोनम का शव, मौत पर अब भी सस्पेंस बरकरार; क्या है पूरा मामला?
जालंधर के मशहूर उद्योगपति विक्की तिवारी की पत्नी सोनम तिवारी का शव गोइंदवाल साहिब के पास नहर से मिला। वह कुछ दिन पहले ब्यास दरिया के पास से लापता हो गई थीं। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है और कारणों की जांच की जा रही है। सोनम की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
'क्या जाति जनगणना पर सरकार ने यू-टर्न ले लिया', Census Notification को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस ने देशव्यापी जनगणना अधिसूचना में जातिवार जनगणना का उल्लेख न होने पर सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने अधिसूचना को अधूरा और निराशाजनक बताते हुए सरकार पर जातिवार जनगणना से पीछे हटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस के दबाव में जातिवार जनगणना की घोषणा तो की लेकिन अब अधिसूचना में इसका उल्लेख नहीं है।
Khan Sir की पत्नी ने शादी के रिसेप्शन में क्यों किया था घूंघट? खान सर ने बताई इसकी असली वजह
बिहार के मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर ने हाल ही में शादी रचाई थी। पटना में रिसेप्शन पार्टी हुई थी जिसमें कई नेता और यूट्यूबर शामिल हुए। रिसेप्शन में खान सर की पत्नी का घूंघट चर्चा का विषय बना। खान सर ने बताया कि यह उनकी पत्नी का फैसला था क्योंकि यह उनका बचपन का सपना था।
बिहार के मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर ने हाल ही में शादी रचाई है। पटना में धूमधाम से उन्होंने रिसेप्शन पार्टी की थी। इस पार्टी में कई नेता और यूट्यूबर पहुंचे थे। पार्टी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। हालांकि, रिसेप्शन में खान सर की पत्नी ने अपना चेहरा घूंघट से ढक रखा था, जो एक चर्चा का मुद्दा बन गया।