Skip to main content

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए आई बहुत बुरी खबर, कप्तान जोस बटलर का खेलना मुश्किल, टी20 ब्लास्ट से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को इसी महीने इंग्लैंड का दौरा करना है जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज के अलावा पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज से पहले मेजबान इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। टीम के कप्तान जोस बटलर चोटिल हो गए हैं और उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलना संदिग्ध लग रहा है।

इंग्लैंड को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले उसके लिए अच्छी खबर नहीं आई है। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान जोस बटलर चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण वह टी20 ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं। बटलर को पिंडली में चोट है।

फरहान अहमद ने रचा इतिहास, तोड़ा 159 साल पुराना रिकॉर्ड; 16 साल के गेंदबाज ने चटकाए 10 विकेट

इंग्लिश क्रिकेटर फरहान अहमद ने 16 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। काउंटी क्रिकेट में उन्‍होंने 10 विकेट चटकाए। इसके साथ ही फरहान अहमद ने 159 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फरहान अहमद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 चटकाने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्‍होंने डब्ल्यूजी ग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Who is Nitesh Kumar? IIT ग्रेजुएट ने पेरिस में लहराया परचम, भारत को पैरालंपिक्‍स में दिलाया गोल्‍ड मेडल

भारत के नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्‍स 2024 में गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। नितेश कुमार ने बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्‍स में एसएल3 वर्ग के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता। नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्‍स में भारत के लिए बैडमिंटन में पहला मेडल भी जीता। पता हो कि नितेश कुमार आईआईटी मंडी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।

भारत के नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्‍स 2024 में गोल्‍ड मेडल जीत लिया। नितेश कुमार ने सोमवार को बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्‍स के एसएल3 वर्ग के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता।

Paris Paralympics 2024: नितेश कुमार ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया गोल्‍ड मेडल, फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को रौंदा

पेरिस पैरालंपिक 2024 के 5वें दिन योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्‍वर मेडल जीता। इसके कुछ समय बाद ही भारत की मेडल टेली में इजाफा हुआ। बैडमिंटन प्‍लेयर नितेश कुमार ने मेंस एकल SL3 में गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 9वां और दूसरा गोल्‍ड मेडल है। इससे पहले अवनि लेखरा ने गोल्‍ड मेडल पर निशाना लगाया था।

Shubman Gill: एक तीर से दो निशाने! दलीप ट्रॉफी के साथ Ind vs Ban टेस्ट सीरीज के लिए गिल ने कस ली कमर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बैटर शुभमन गिल 5 सितंबर 2024 से खेली जाने वाली दलीप ट्रॉफी में कप्तानी करने वाले हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। गिल को उम्मीद है कि वे आगामी सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को इंप्रेस करेंगे।

कौन हैं Nahid Rana? Babar Azam की रातों की उड़ाई नींद; 2 मैच में दो बार बनाया अपना शिकार

PAK vs BAN नाहिद राणा (Nahid Rana) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हैं जो लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं। दाएं हाथ के युवा गेंदबाज इस समय रावलपिंडी में चल रहे बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच में महफिल लूट रहे है। उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दो मैचों में बाबर आजम को अपना शिकार बनाया।

PAK vs BAN 2nd Test: बांग्‍लादेश के पास क्‍लीन स्‍वीप का गोल्‍डन चांस, पाकिस्‍तान पर मंडरा रहा दुनिया में नाक कट जाने का डर

पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के चौथे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। चौथे दिन का खेल समाप्‍त होने तक बांग्‍लादेश ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन जहां बांग्‍लादेश को जीत के लिए 143 रन बनाने हैं वहीं पाकिस्‍तान को 10 विकेट की दरकार है।

R Ashwin का खुलासा, धोनी-कोहली और गंभीर की तरह नहीं हैं रोहित शर्मा; लीडरशिप में जमीन-आसमान का अंतर

भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली एमएस धोनी से रोहित शर्मा की कप्तानी स्टाइल अलग हैं। साथ ही अश्विन ने कहा कि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की भी लीडरशिप स्टाइल में अंतर हैं। आइए जानते हैं अश्विन ने और क्या कहा?

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने हाल ही में विमल कुमार के साथ इंटरव्यू में एक बड़ा बयान दिया। टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अश्विन ने भारत के तीन कप्तान (एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा) की कप्तानी स्टाइल में अंतर बताया।

कौन थीं क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्‍नी पूनम? दिल्‍ली की पूर्व CM शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ीं, BJP, AAP से लेकर कांग्रेस में रहीं

भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद ने सोमवार को अंतिम सांस ली। 1983 विश्व कप विजेता प्‍लेयर ने फैंस के साथ एक्‍स पर यह दुखद खबर शेयर की। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूनम काफी समय से बीमार थीं। पूनम आजाद लंबे समय तक बीजेपी में रहीं। इसके बाद उन्‍होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की।

 भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद ने सोमवार को अंतिम सांस ली। 1983 विश्व कप विजेता प्‍लेयर ने फैंस के साथ एक्‍स पर यह दुखद खबर शेयर की। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूनम काफी समय से बीमार थीं।

PAK vs BAN: Babar Azam अब पाकिस्तान टीम से होंगे बाहर! 17 पारियों से लगातार हुए फ्लॉप, बल्ले को लगी जंग

बाबर आजम को मौजूदा समय में पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है लेकिन वह लगातार अपने फैंस और अपनी टीम को निराश करते आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बाबर बुरी तरह से फेल रहे हैं। 17 पारियों से उनके बल्ले में जंग लगी है जिसका असर टीम में उनकी जगह पर पड़ सकता है।