पेरिस पैरालंपिक 2024 के 5वें दिन योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। इसके कुछ समय बाद ही भारत की मेडल टेली में इजाफा हुआ। बैडमिंटन प्लेयर नितेश कुमार ने मेंस एकल SL3 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 9वां और दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया था।

नितेश कुमार ने 2-1 से जीत दर्ज की
नितेश कुमार ने सोमवार को पेरिस के ला चैपल एरेना कोर्ट 1 में पुरुष एकल एसएल3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने फाइनल में मौजूदा रजत पदक विजेता को 21-14, 18-21, 23-21 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और 20 मिनट तक चला।
- Log in to post comments