भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद ने सोमवार को अंतिम सांस ली। 1983 विश्व कप विजेता प्लेयर ने फैंस के साथ एक्स पर यह दुखद खबर शेयर की। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूनम काफी समय से बीमार थीं। पूनम आजाद लंबे समय तक बीजेपी में रहीं। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की।
भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद ने सोमवार को अंतिम सांस ली। 1983 विश्व कप विजेता प्लेयर ने फैंस के साथ एक्स पर यह दुखद खबर शेयर की। लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने वाली पूनम काफी समय से बीमार थीं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कीर्ति आजाद ने एक्स पर लिखा, "मेरी पत्नी, पूनम नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे उनका निधन हो गया है। आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद।" अंतिम संस्कार शाम 4 बजे दामोदर घाटी श्मशान घाट पर होगा। उन्हें दुर्गापुर की यह जगह बहुत पसंद थी।" पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूनम के निधन पर शोक जताया है। वहीं कीर्ति आजाद की पोस्ट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी कमेंट किया है।
पूनम झा आजाद के बारे में
- पूनम आजाद लंबे समय तक बीजेपी में रहीं। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की।
- आप का दामन छोड़ने के बाद वह 2017 में कांग्रेस में चली गई थीं।
- वह साल 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित के खिलाफ मैदान में उतरी थीं।
- हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पूनम आजाद भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।
- कीर्ति आजाद और पूनम आजाद के दो बेटे सूर्यवर्धन और सौम्यवर्धन हैं।
- सूर्या ने दिल्ली के लिए अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-22 लेवल पर खेल चुके हैं।
- सौम्या ने दिल्ली के लिए अंडर-15 और अंडर-17 खेला है।
ममता बनर्जी ने जताया दुख
ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, "यह जानकर दुख हुआ कि हमारे सांसद और विश्व कप विजेता क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद का निधन हो गया है। मैं पूनम को लंबे समय से जानता हूं। मुझे यह भी पता था कि वह पिछले कुछ सालों से गंभीर रूप से बीमार थीं। कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और उसकी आखिरी लड़ाई में हमेशा उसके साथ थे। कीर्ति और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
- Log in to post comments