Skip to main content

बाबर आजम को मौजूदा समय में पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है लेकिन वह लगातार अपने फैंस और अपनी टीम को निराश करते आ रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बाबर बुरी तरह से फेल रहे हैं। 17 पारियों से उनके बल्ले में जंग लगी है जिसका असर टीम में उनकी जगह पर पड़ सकता है।

 पाकिस्तान के बाबर आजम की गिनती मौजूदा समय के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। अक्सर ये गिनती पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ही करते आए हैं। लेकिन बाबर आजम ने सभी को लगातार निराश किया है। हाल ही में उनकी पाकिस्तान में ही जमकर आलोचना हो रही है और इसका कारण है उनकी फॉर्म। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भा बाबर का बल्ला खामोश रहा।

बाबर ने इस मैच की पहली पारी में तो निराश किया ही था। उम्मीद थी कि दूसरी पारी में वह कुछ कमाल करेंगे, लेकिन दाएं हाथ का ये बल्लेबाज 11 रन बनाने के बाद मुंह लटकाकर पवेलियन लौट गया। नाहिर राणा ने उन्हें शादमान इस्लाम के हाथों कैच कराया। पहली पारी में बाबर के बल्ले से सिर्फ 31 रन ही निकले थे।

News Category