Skip to main content

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने सभी तरह की क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ब्रावो ने ये फैसला सीपीएल-2024 के बाद लिया है। ब्रावो की गिनती महान ऑलराउंडरों में होती है। इस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने संन्यास का एलान किया और बताया कि अब उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है।

वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर डेवन ब्रावो ने सभी तरह के क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। कैरिबियन प्रीमियर लीग में अपना आखिरी मैच खेलने के बाद ब्रावो ने ये फैसला लिया। ब्रावो अब किसी भी तरह की लीग में नहीं खेलेंगे। वेस्टइंडीज की टी20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहे ब्रावो ने कहा है कि उनका दिमाग तो चाहता है कि वह खेलें लेकिन उनका शरीर अब इसकी इजाजत नहीं दे रहा है

ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने संन्यास का एलान किया। वह पहले ही आईपीएल को अलविदा कह चुके थे। फिर उन्होंने सीपीएल को बाय-बाय कहा और अब सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है।

News Category