SL vs NZ 2nd Test Prabath Jayasuriya श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। दिन की शुरुआत में ही प्रभात जयसूर्या ने शिकंजा कसना शुरू किया। प्रभात जयसूर्या के आगे पूरी न्यूजीलैंड टीम ने सरेंडर कर दिया। न्यूजीलैंड पहली पारी में 88 रन पर सिमट गई।
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। दिन की शुरुआत में ही प्रभात जयसूर्या ने शिकंजा कसना शुरू किया। प्रभात जयसूर्या के आगे पूरी न्यूजीलैंड टीम ने सरेंडर कर दिया। न्यूजीलैंड पहली पारी में 88 रन पर सिमट गई।
प्रभात जयसूर्या ने झटके 6 विकेट
प्रभात जयसूर्या ने 18 ओवर में 2.30 की इकॉनमी से 42 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान टिम साउथी को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा निशान पेइरिस ने 3 और असिथा फर्नांडो ने 1 शिकार किया।
कामिंदु मेंडिस ने बनाए नाबाद 182 रन
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पहली पारी 602/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। कामिंदु मेंडिस 182 रन और कुसल मेंडिस 106 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश चांडीमल ने 208 गेंदों पर 106 रन बनाए थे। एंजेलो मैथ्यूज ने 88 और दिमुथ करुणारत्ने ने 46 रन बनाए थे। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 80 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली थी।
न्यूजीलैंड के सभी प्लेयर रहे फेल
न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए थे। उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 13, रचिन रवींद्र ने 10, डेवोन कॉनवे ने 9 रन, एजाज पटेल ने 8 रन और केन विलियमसन ने 7 रन बनाए। टॉम लाथम और कप्तान टिम साउथी ने 2-2 रन बनाए। विलियम ओरूर्के 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
- Log in to post comments