Skip to main content

'धोनी ने स्क्रीन पर मुक्का भी मारा', Harbhajan Singh ने सुनाया IPL का छुपा हुआ किस्सा, क्यों 'एंग्री मैन' बन गए थे माही?

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्स यारी से बातचीत करते हुए ये खुलासा किया कि एमएस धोनी आईपीएल 2024 के दौरान आरसीबी के खिलाफ मैच हारने के बाद काफी गुस्सा हो गए थे। यह बात 18 मई 2024 को हुए CSK vs RCB मैच की है जब आरसीबी और सीएसके की टीमें लीग स्टेज में अपने आखिरी मैच खेल रही थी। इस मैच के बाद धोनी काफी गुस्से में नजर आए थे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने और पहचाने जाते हैं।

रोहित शर्मा: भारत की आक्रामक अप्रोच के पीछे का क्या था कारण? IND vs BAN टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रोहित ने किया खुलासा

रोहित शर्मा स्टेटमेंट भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के प्लेयर्स को आक्रामक बैटिंग करते हुए देखा गया जिसकी वजह से भारत ने 7 विकेट से बांग्लादेश को मात दी। भारत की आक्रामक अप्रोच को लेकर अब रोहित शर्मा ने बयान दिया है।

 बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें अब टी20I सीरीज जीतन पर है। पहला टेस्ट मैच भारतीय टीम ने 280 रन से अपने नाम किया था।

IND vs BAN T20I: 14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए तैयार ग्वालियर, टी20I सीरीज के लिए शहर पहुंची दोनों टीमें

India vs Bangladesh T20I टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुकी है। बांग्लादेश को टेस्ट में रौंदने के बाद टीम इंडिया अब उनके साथ टी20I सीरीज खेलेगी जिसका आगाज 6 अक्टूबर से हो रहा है। पहला टी20I मैच ग्वालियरमें होना है जिसके लिए दोनों टीमें शहर पहुंच चुकी है। 14 साल बाद ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है।

भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच खेलने के लिए दोनों टीमों के क्रिकेट सितारे मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। क्रिकेट सितारों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में सुबह से लेकर शाम तक प्रशंसकों का तांता लगा रहा।

IND U19 Vs AUS U19: वैभव का शतक तो इनान ने खोला पंजा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत

निखिल कुमार के अविजित अर्धशतक की मदद से भारत अंडर-19 टीम ने पहले अनधिकृत टेस्ट के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को दो विकेट से हराया। सातवें नंबर पर उतरे कुमार ने 71 गेंद में अविजित 55 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने अंतिम घंटे में जीत दर्ज की। इससे पहले लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने 79 रन देकर छह विकेट चटकाए।

Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड को पहले मैच में रौंदने को तैयार है भारतीय टीम, 3 प्लेयर्स यूएई में मचाएंगे गदर

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी सूखा खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना टाइटल बचाने के इरादे से टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी जबकि भारतीय टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेंगी।

महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज आज यानी 3 अक्टूबर से होना है, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेने उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना टाइटल बचाने के इरादे से टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, जबकि भारतीय टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेंगी।

2024 ICC Women’s T20 WC गूगल ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप का जश्‍न डूडल बनाकर मनाया, बांग्‍लादेश-स्‍कॉटलैंड भिड़ंत के साथ होगा शंखनाद

Google Doodle Celebrates 2024 ICC Womens T20 World Cup आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज तीन अक्टूबर यानी आज से हो रहा है।। पहले मैच में स्कॉटलैंड का सामना बांग्लादेशसे होना है जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान टीम के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले गूगल ने भी खास डूडल तैयार किया है।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज आज यानी 3 अक्टूबर से यूएई में होना है। यह आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का 9वां एडिशन है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही है।

SA vs IRE: रिकल्‍टन-स्‍टब्‍स के तूफान के बाद आई विलियम्‍स की आंधी, दक्षिण अफ्रीका के सामने पहले वनडे में आयरलैंड निकला फिसड्डी

SA vs IRE 1st ODI साउथ अफ्रीका बनाम आयरलैंड के बीच खेले जा रही तीन मैचों की वनडे मुकाबले के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 139 रन से मात दी। साउथ अफ्रीका की तरफ से रियान रिकल्टन ने शानदार 91 रन बनाए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 79 रन जोड़े। इनके अलावा लिजाड विलियम्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट लिए।

आयरलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज यूएई में खेली जा रही है। वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए।

IND vs BAN: माइकल वॉन ने भारतीय टीम पर लगाया चोरी का आरोप, कानपुर टेस्ट जीतने पर दिया चौंकाने वाला बयान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत ने कानपुर में दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर जीत के दौरान इंग्लैंड की बैजबॉल शैली की नकल की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के साथ एक पॉडकास्ट में बात करते हुए वॉन ने यह बात कही। उनका मानना है कि भारत टेस्ट मैच जीतने के लिए बैजबॉल क्रिकेट की नकल कर रहा है।

'आज भावुक हो गया... खुद को लिखने से रोक न सका', नीरज चोपड़ा की मां को पीएम मोदी की चिट्ठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी को पत्र लिखकर उनकी तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि से एक दिन पहले मिले स्वादिष्ट चूरमा उपवास के पहले उनका आखिरी अन्न बन गया। पीएम मोदी ने कहा कि यह चूरमा उन्हें नौ दिन तक राष्ट्र सेवा करने की शक्ति देगा।

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र आरंभ होने से एक दिन पहले भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी के हाथ का बना चूरमा खाया है। अभिभूत प्रधानमंत्री ने इस चूरमे को नवरात्रों के उपवास से पहले अपना मुख्य अन्न बताया है।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया आउट, तिलमिलाए किंग ने कहा- जा मैं नहीं खेलता

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पति-पत्नी को गली क्रिकेट का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। इस मजेदार मैच में अनुष्का शर्मा ने कोहली को क्रिकेट नए नियम बताए। वहीं अनुष्का ने जब विराट कोहली को आउट किया तो किंग ने गुस्से में कहा- जा मैं नहीं खेलता। दरअसल दोनों एक विज्ञापन का शूट कर रहे थे।

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने हाल में गली क्रिकेट का लुत्फ उठाया। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने अपने रूल बनाए। इसका वीडियो अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।