Skip to main content

भारत की 'पूजा' के प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, रिपोर्ट्स में दावा- लड़की धर्म परिवर्तन को तैयार

पाकिस्तान के क्रिकेटर रजा हसन ने भारत की लड़की पूजा बोमन से सागई कर ली है। रजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आखिरकार उसने हां कर दी। हम अपने नए सफर पर आगे बढ़ने के लिए बहुत उत्साहित हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा अपना धर्म बदलने को तैयार हैं और इस रिश्ते से भी खुश हैं।

Irani Cup में Sarfaraz Khan ने ठोका दोहरा शतक, मुंबई के लिए ऐसा करने वाले बनें पहले बल्लेबाज

ईरानी कप 2024 में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़ा। ईरानी कप में मुंबई की तरफ से दोहरा शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। वहीं कुल 11वें खिलाड़ी बनें जिन्होंने ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ा है। इससे पहले वसीम जाफर युवराज सिंह और रवि शास्त्री समेत 10 बल्लेबाजों ने ईरानी कप में दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

ICC Test Rankings: विराट कोहली ने लंबी छलांग लगाकर टॉप-10 में की जोरदार वापसी, यशस्‍वी जायसवाल को भी मिला फायदा

भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली की ताजा आईसीसी टेस्‍ट बल्‍लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी हो गई है। कोहली ने बांग्‍लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्‍ट में पहली व दूसरी पारी में क्रमश 47 और 29* रन बनाए थे। इस दौरान कोहली ने सबसे तेज 27000 अंतरराष्‍ट्रीय रन पूरा करने का रिकॉर्ड भी बनाया था। यशस्‍वी को भी दो स्‍थान का फायदा मिला।

भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने ताजा आईसीसी टेस्‍ट बल्‍लेबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में वापसी कर ली है। कोहली ने छह स्‍थान की लंबी छलांग लगाकर आईसीसी टेस्‍ट बल्‍लेबाजी रैंकिंग में छठा स्‍थान हासिल किया।

IND vs BAN: बांग्‍लादेश को रौंदने के बाद भारतीय टीम ने चुना सीरीज का सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर, जानें किसे मिला अवॉर्ड

भारतीय टीम ने कानपुर टेस्‍ट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए बांग्‍लादेश को सात विकेट से रौंद दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश का दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। बांग्लादेश को मात देने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज का सर्वश्रेष्‍ठ फील्‍डर चुना जिसे इंपैक्‍ट फील्‍डर ऑफ सीरीज मेडल दिया गया। जानें यह खास अवॉर्ड किसे दिया गया और क्‍यों?

Mohammed Shami के फैंस के लिए निराशाजनक खबर, बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले बढ़ी भारतीय टीम की धड़कने

मोहम्‍मद शमी इस समय एनसीए में रिहैब कर रहे हैं जहां उनके घुटने में सूजन आ गई है। शमी की चोट ने भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी है। शमी ने 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप के बाद से कोई अंतरराष्‍ट्रीय मैच नहीं खेला है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी की उम्‍मीदें प्रबल थी जिससे पहले वह बंगाल के लिए रणजी मैच खेलने वाले थे।

'ट्रॉफी से ज्‍यादा इस्‍तीफे', Babar Azam के कप्‍तानी छोड़ने पर फैंस हुए आगबबूला; पाक क्रिकेटर की जमकर लगाई क्‍लास

बाबर आजम ने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के सीमित ओवर प्रारूप की कप्‍तानी से इस्‍तीफा दे दिया। बाबर आजम ने कहा कि वह अपने खेल को प्राथमिकता देना और निजी जिंदगी में संतुलन लाना चाहते हैं। बाबर आजम ने वर्ल्‍ड कप 2023 के बाद भी कप्‍तानी से इस्‍तीफा दिया था। बाबर के फैसले से पाकिस्‍तानी क्रिकेट फैंस नाराज हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिये पूर्व कप्‍तान पर जमकर भड़ास निकाली।

न्‍यूजीलैंड के पूर्व ओपनर ने ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज की बखिया उधेड़ी, दनादन जड़े 4 छक्‍के; तोड़ डाली कमेंट्री बॉक्‍स की विंडो

न्यूजीलैंड के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर मार्टिन गप्टिल ने टी20 लीग के एक मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेनियल क्रिश्चियन की धज्जियां उड़ा दी। सदर्न सुपर स्‍टार्स के लिए खेलते हुए गप्टिल ने क्रिश्चियन के ओवर में लगातार चार छक्‍के जड़ दिए। पूर्व कीवी ओपनर ने मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ केवल 29 गेंदों में 68 रन की धुआंधार पारी खेली।

न्‍यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गप्टिल इस समय एक टी20 लीग में खेल रहे हैं, जिसमें दुनियाभर के कई पूर्व दिग्‍गज क्रिकेटर्स ने हिस्‍सा लिया है। इस टी20 लीग में गप्टिल सदर्न सुपर स्‍टार्स का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।

Boult ने लॉन्च किए 70 घंटे चलने वाले दो नए हेडफोन, कम दाम में प्रीमियम फीचर्स से लैस

घरेलू कंपनी बोल्ट ने दो नए हेडफोन लॉन्च किए हैं। Q हेडसेट और Boost हेडसेट को कम कीमत में शानदार ऑडियो फीचर्स के साथ उतारा गया है। इनमें बूमएक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। दोनों क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में इन्हें 10 घंटे यूज किया जा सकता है। इनमें फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं।

IND U19s vs AUS U19: वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद बढ़त लेने से चूकी टीम

13 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तेजतर्रार शतक के बावजूद भारत की अंडर-19 टीम मंगलवार को पहले चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों थामस ब्राउन और विश्वा रामकुमार की फिरकी के सामने बड़ी बढ़त बनाने में विफल रही। सोमवार के 81 रन से आगे खेलते हुए सूर्यवंशी ने 62 गेंद में 14 चौकों और चार छक्कों से 104 रन की पारी खेली।

13 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के तेजतर्रार शतक के बावजूद भारत की अंडर-19 टीम मंगलवार को पहले चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों थामस ब्राउन और विश्वा रामकुमार की फिरकी के सामने बड़ी बढ़त बनाने में विफल रही।

IND vs BAN: कोच गौतम गंभीर के युग में टीम इंडिया का शुरुआती प्रदर्शन, टेस्‍ट और टी20 में हिट तो वनडे में फ्लॉप

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हुआ। इसके बाद गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू हुआ। गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम अब तक 1-1 टेस्‍ट वनडे और टी20 सीरीज खेल चुकी है। इस दौरान भारतीय टीम ने टेस्‍ट और टी20 सीरीज में जीत दर्ज की है। साथ ही वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हुआ। द्रविड़ की विरासत को इसके बाद गौतम गंभीर के हाथों में सौंपा गया। जुलाई में गौतम गंभीर को ऑफिशियली भारतीय क्रिकेट टीम का हेड को नियुक्‍त किया गया।