Delhi Crime: शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों में झगड़ा, एक की हत्या; आरोपित गिरफ्तार
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना घटी। वसंत वैली स्कूल के सामने तीन दोस्तों के बीच शराब पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया जिसके चलते दो दोस्तों ने अपने तीसरे साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है।
दक्षिणी दिल्ली। वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल के सामने मंगलवार रात को तीन दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें दो दोस्तों ने अपने एक साथी की हत्या कर दी। तीनों आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
Bijli Chori: बिहार में 3 जिलों के बिजली उपभोक्ता हो जाएं सावधान, जांच का मिला ऑर्डर; अचानक घर पहुंचेंगे अधिकारी
बिहार के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी और पूर्णिया में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। बिजली विभाग ने ऐसे 500 से अधिक ग्राहकों की लिस्ट तैयार कर ली है जिनके घर में 100 यूनिट से कम बिजली की खपत हो रही है। अब इन सभी घरों की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर विद्युत सर्किल में सभी प्रकार के विद्युत उपभोक्ताओं की त्रिस्तरीय जांच शुरू हो गई है। इसमें कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता, कार्यपालक विद्युत अभियंता और विद्युत अधीक्षण अभियंता की अलग-अलग टीम बनाई गई है।
Ara News: ट्रिपल मर्डर का आरोपी 5 घंटे बाद थाने से फरार, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा; थानाध्यक्ष समेत 3 अधिकारी निलंबित
Ara News बिहार के भोजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अजीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां ध्यान देने बात यह है कि गिरफ्तार होने के पांच घंटे बाद ही आरोपी थाने से फरार हो गया।
Supaul News: सुपौल में आम के बगीचे में चल रहा था काला खेल,अचानक पुलिस की पड़ी रेड; पुड़िया खोलते ही उड़े होश
सुपौल की सदर थाना पुलिस ने सुखपुर गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लोडेड कट्टा कारतूस और 41 पुड़िया स्मैक बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मिंटू सिंह अपने आम के बगीचे में चुलाई शराब बनाकर बेचता है। छापेमारी के दौरान मिंटू सिंह के अलावा आशीष कुमार सिंह और राजाराम झा को भी गिरफ्तार किया गया।
Meerut News: जमीनी विवाद में भाई की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार; बचाने आई मां को भी पीटा
जमीन के विवाद में एक भाई ही दूसरे का दुश्मन बन बैठा। धारदार हथियार से हमलाकर भाई का कत्ल कर दिया। नशे की लत में अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद भाइयों में झगड़ा होता था। आरोपित मां के हिस्से की जमीन भी बेचना चाहता था जिसका विरोध मृतक ने किया था। तीन भाइयों के दो पिता थे। मृतक पहले पिता का बेटा था।
मस्जिद में महिला की हत्या में नया खुलासा; फोरेंसिक जांच से दुष्कर्म की पुष्टि, मनोवैज्ञानिकों की मदद लेगी आगरा पुलिस
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास मिली महिला की लाश के मामले में नया खुलासा हुआ है। फोरेंसिक जांच में महिला के कपड़ों पर सीमन के निशान मिले हैं जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मनोवैज्ञानिकों की मदद से हत्यारे का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अभी तक आरोपित नहीं पकड़ पाए हैं।
Kushinagar News: फरार दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, असलहे के बल पर डांसरों से किया था सामूहिक दुष्कर्म
पडरौना में पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। ये दोनों नर्तकियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहे कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। इनकी पहचान रामकोला थाने के धोधरहीं के निसार अंसारी और कप्तानगंज थाने के बभनौली के आदित्य साहनी के रूप में हुई है। दोनों पर इनाम घोषित था।
क्या आतंकियों के निशाने पर हैं ट्रेनें, पढ़ें यूपी-बिहार समेत इन पांच राज्यों में ही क्यों हो रही घटनाएं
भारत में ट्रेनों को पलटाने के पीछे आतंकी साजिश होने का शक है। एनआईए और एसटीएफ इसकी जांच कर रही है। दोनों एजेंसियां अलग-अलग एंगल से इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों ने इसके पीछे आतंकियों का हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। तीन महीने में इस तरह की लगभग दो दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
कोलकाता में दिनदहाड़े चलती बस में महिला से छेड़छाड़, यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर की धुनाई
कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच चलती बस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बस में सवार यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता के कसबा इलाके में मंगलवार सुबह चलती बस के अंदर एक महिला से एक सहयात्री ने कथित रूप से छेडखानी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
साइबर ठगों से निपटने के लिए मोदी सरकार तैयार करेगी Cyber Commando की फौज, जानिए क्या है प्लान
देश में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए तैयारी कर ली है। अगले पांच साल में देश में पांच हजार साइबर कमांडो की तैनाती की जाएगी। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा सिर्फ डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का भी एक अहम पहलू है।
साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए साइबर कमांडो तैनात किये जाएंगे। अगले पांच साल में देश में पांच हजार साइबर कमांडो तैनात करने का लक्ष्य है। विशेष रूप से प्रशिक्षक साइबर कमांडो साइबर धोखाखड़ी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगे।