Skip to main content

Uttarakhand News: पहाड़ की शांति वादियों में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, हैरान कर देंगे मह‍िलाओं से दुष्‍कर्म के ये आंकड़े

उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज‍िले में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। साल 2020 के बाद हर वर्ष इन आंकड़ों में वृद्धि हो रही है जो लोगों के लिए चिंता का सबब बन रही है। इस साल ही अब तक दुष्कर्म से संबंधित 23 मामले पंजीकृत हो चुके हैं। जिसमें 16 मामले पुलिस और सात राजस्व क्षेत्र के हैं।

Nalanda News: नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, ओपी अध्यक्ष चोटिल; एक जवान का फटा सिर

नालंदा जिले में शराब तस्करों का मन बढ़ गया है। इसका एक नया उदाहरण सामने आया है। दरअसल शराब तस्करों ने मंगलवार को पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें ओपी अध्यक्ष चोटिल हो गए। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। हालांकि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को दबोच लिया है।

हरनौत। नालंदा जिले में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। दरअसल, पुलिस शराब की तस्करी और पीने की सूचना पर हरनौत के चेरो बाजार में कथित ग्रामीण चिकित्सक मिथलेश पासवान के यहां छापामारी करने पहुंची।

Bhagalpur News: भागलपुर में BJP नेता पर बम-गोली से हमला, सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार ; इलाके में फैली दहशत

भागलपुर में भाजपा नेता शशि मोदी पर सोमवार शाम बम और गोली से हमला किया गया है। इसके बाद तलवार से सिर पर भी प्रहार किया गया। यह घटना महादेव तालाब में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई। अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और बम भी फोड़े। शशि मोदी को गंभीर हालत में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Rapido Bike: रैपिडो बुक कर चोरी करने जाता था गैंग, OLX पर बेचते थे सामान; पुलिस ने ऐसे किया काबू

पटना में एक शातिर चोर गैंग को गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने काबू किया है। पता चला है कि गिरोह के बदमाश रैपिडो बाइक बुक कर चोरी करने के लिए जाते थे। फिर चोरी किए सामान को ओएलएक्स पर नए पेपर तैयार कर बेच देते थे। इनके पास से चोरी की दो बाइक मास्टर की दो मोबाइल और एक टैब बरामद हुआ है।

रील बनाने पर सीज हुई थी कार, थाने पहुंचकर युवक ने कर दिया ऐसा कांड; पुलिस को लेना पड़ा एक्शन

थाने के अंदर रील बनाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में देशी कट्टे संबंधित रैप बज रहा है। 18 सेकंड के वीडयो में में दो युवक थाने में घुसते दिखाई दे रहे हैं। एक नीले और दूसरे ने गुलाबी रंग की टीशर्ट पहनी हुई है। फिर वह थाने में सीज कार के पास जाते हैं।

स्‍कूल यून‍िफॉर्म में आई छात्रा ने शाति‍राना तरीके से चुरा ली डॉक्‍टर की स्‍कूटी, CCTV में कैद हुई करतूत

यूपी के वाराणसी में स्‍कूल यून‍िफॉर्म आई क‍िशोर‍ियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यूनिफॉर्म पहनी किशोरियों ने एक मह‍िला डॉक्‍टर की स्‍कूटी चुरा ली। ये लोग आसपास के फ्लैट में चोरी का प्रयास कर चुकी हैं। रविवार की सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उनकी गतिविधियां नजर आईं।

Rape Case: नाबालिग छात्रा से ट्रक चालक ने किया दुष्कर्म; लखनऊ ले जाकर सड़क किनारे छोड़ा, दो दोस्त गिरफ्तार

रांची की एक नाबालिग छात्रा को उसके दो दोस्तों ने बहला-फुसलाकर पटना ले जाकर एक ट्रक चालक के हवाले कर दिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया और फिर उसे लखनऊ में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

रांची। रांची के तमाड़ क्षेत्र की नाबालिग छात्रा से एक ट्रक चालक ने पटना से लखनऊ के बीच कई बार दुष्कर्म करने के बाद लखनऊ में सड़क किनारे छोड़ दिया।

एक हफ्ते में 3 ट्रेनों को पलटाने की साजिश का खुलासा, पाकिस्तानी आतंकी का वीडियो आया सामने; क्या कानपुर से है कनेक्शन?

ट्रेन पटरियों पर रची जा रही साजिश और कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश ने रेलवे की चिंता बढ़ा दी। तमाम घटनाओं के तार जुड़ने लगे हैं। इसके पीछे बड़ी साजिश की बू आ रही है। इस बीच पाकिस्तान आतंकी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह ट्रेनों को पलटाने की खातिर लोगों को उकसा रहा है।

दिल्ली, गुरुग्राम के वाहन चालक हो जाएं सावधान! चंद मिनटों में लाखों की कार खोल रहा ये गिरोह

गुरुग्राम। शहर में टायर चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के लोग रात में कारों के टायर एलाय व्हील समेत चोरी कर कार को ईंटों पर खड़ा कर फरार हो जाते हैं। गिरोह चोरी का माल दिल्ली और गुरुग्राम के कई इलाकों में खपा रहा है। यही टायरों के सेट वापस दुकानदार खरीदकर वाहन चालकों को बेच रहे हैं।

Honey Trap Bulandshahr: युवक को दुष्कर्म में फंसाने वाले गिरोह में शामिल दारोगा पप्पू सिंह निलंबित, मुकदमा दर्ज

युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। युवक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। मामले में रामघाट थाने का दारोगा भी शामिल रहा। इस मामले में युवक की तहरीर पर दारोगा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दारोगा पप्पू सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है।

बुलंदशहर। युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। युवक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। युवक की तहरीर पर दारोगा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दारोगा पप्पू सिंह को निलंबित कर दिया गया है।