Skip to main content

कोलकाता में महिला डॉक्‍टर से रेप व हत्‍या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच चलती बस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बस में सवार यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्‍या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता के कसबा इलाके में मंगलवार सुबह चलती बस के अंदर एक महिला से एक सहयात्री ने कथित रूप से छेडखानी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है, जब बस में यह महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद यात्रियों ने आरोपित व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। महिला की उम्र करीब 25 साल है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने बस से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और वे उसे कसबा थाने ले गए। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला कसबा से फूल बागान काम करने जा रही थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

News Category