Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला
Himachal News: हिमाचल में 15 हजार पाने वाली ‘प्यारी बहनाओं’ को लौटानी होगी राशि, पढ़िए क्या है यह मामला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि पाने वालों की पात्रता की जांच के निर्देश दिए हैं। पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करने वाली महिलाओं को राशि लौटानी होगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। अभी तक आठ लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं जिनमें से 54 हजार नई महिलाओं को यह राशि मिल रही है।
Himachal By Election: हिमाचल में पंचायत सीटों पर उपचुनाव का शंखनाद, 29 सितंबर को होगा मतदान; आचार संहिता लागू
Himachal By Election: हिमाचल में पंचायत सीटों पर उपचुनाव का शंखनाद, 29 सितंबर को होगा मतदान; आचार संहिता लागू
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का एलान हो गया है। प्रदेश में रिक्त सीटों पर 29 सितंबर को वोटिंग होगी। वहीं परिणाम भी उसी दिन आ जाएंगे। 11-12 और 13 सितंबर को सुबह 11 बजे तक नामांकन किए जाएंगे। 16 सितंबर को 10 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 सितंबर को 10 से सायं तीन बजे उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
Himachal News: सिरमौर के लाल ग्रेनेडियर आशीष कुमार अरुणाचल में बलिदान, डिप्टी सीएम ने व्यक्त की संवेदना
Himachal News: सिरमौर के लाल ग्रेनेडियर आशीष कुमार अरुणाचल में बलिदान, डिप्टी सीएम ने व्यक्त की संवेदना
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ग्रेनेडियर आशीष कुमार (25) ने अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट के दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। सर्वोच्च बलिदान से पूरा देश उनका ऋणी रहेगा।
Himachal News: 10 वर्ष बाद कंपनियों से बिजली और पानी का मार्केट रेट वसूलेगी सुक्खू सरकार, 2026 में तैयार होगा बल्क ड्रग पार्क
Himachal News: 10 वर्ष बाद कंपनियों से बिजली और पानी का मार्केट रेट वसूलेगी सुक्खू सरकार, 2026 में तैयार होगा बल्क ड्रग पार्क
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। इस दौरान कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस बीच प्रोजेक्ट के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने वर्ष 2023 में मुंबई में 2165 करोड़ पहला और दुबई में 2645 करोड रुपये का दूसरा सहमति पत्र साइन किया है। प्रोजेक्ट के काम के लिए टेंडर की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
Himachal News: शिमला में बारिश के कहर से धंस रहीं सड़कें, यातायात बंद; खतरे की जद में कई घर, मौके पर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह
Himachal News: शिमला में बारिश के कहर से धंस रहीं सड़कें, यातायात बंद; खतरे की जद में कई घर, मौके पर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर फिर से बरपने लगा है। भारी बारिश से लोगों की चैन की नींद उड़ गई है। बारिश के दौरान लोग चैन की नींद सो भी नहीं पा रहे। कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। सड़कें धंसने से यायायात मार्ग प्रभावित हो गया है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Girls Marriage Age: 18 नहीं अब 21 साल होगी लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र, हिमाचल विधानसभा में पास हुआ बिल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल किए जाने के लिए विधेयक पेश हुआ। विधानसभा के मानसून सत्र में यह संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ। राज्य में अब तक लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल थी जिसे सरकार ने 3 साल बढ़ाया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होगी। इस संबंध में शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मंगलवार को संशोधन विधेयक पेश किया गया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
Himachal Weather Update: रोहतांग-शिंकुला समेत कई चोटियों पर बर्फबारी, इन इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी
Himachal Weather Update: रोहतांग-शिंकुला समेत कई चोटियों पर बर्फबारी, इन इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हमीरपुर-किन्नौर समेत कई इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। 29 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। हिमपात व वर्षा से न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
Himachal Weather: कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश, हिमाचल में ठंडा हुआ तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Himachal Weather: कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश, हिमाचल में ठंडा हुआ तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश होने से तापमान ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 42 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाहुल सहित मनाली घाटी में अगस्त में ठंड महसूस होने लगी है। रविवार को लंबे समय बाद रोहतांग दर्रे में 93 पर्यटक वाहन पहुंचे।
Himachal News: अब परिचालक निगम की बसों में भी बेच सकेंगे ग्रीन कार्ड, यूनिक नंबर होने से नहीं बन पाएगी डुप्लीकेट कॉपी
Himachal News: अब परिचालक निगम की बसों में भी बेच सकेंगे ग्रीन कार्ड, यूनिक नंबर होने से नहीं बन पाएगी डुप्लीकेट कॉपी
हिमाचल प्रदेश की बसों में भी अब परिचालक ग्रीन कार् बेच सकेंगे। ग्रीन कार्ड में यूनिक नंबर होने से डुप्लीकेट कॉपी नहीं हो पाएगी। परिवहन निगम की ओर से मिलने वाला ग्रीन कार्ड में 25 प्रतिशत किराये में छूट राज्य के भीतर चलने वाली बसों में होती है। इसकी मान्यता एक साल के लिए होती है।
Himachal News: मंडी भराड़ी में वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ दूसरा पुल, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बदला एक्सपेंशन ज्वाइंट
Himachal News: मंडी भराड़ी में वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ दूसरा पुल, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बदला एक्सपेंशन ज्वाइंट
हिमाचल प्रदेश की मंडी भराड़ी में वाहनों की आवाजाही के लिए दूसरा पुल बहाल किया गया है। आठ दिनों तक यह पुल बंद पड़ा हुआ था। वाहन जाते समय यह पुल हिलता था इसलिए इसकी मरम्मत की गई है। इसका पूरा खर्च कंस्ट्रक्शन कंपनी ने वहन किया है। फोरलेन का निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को 15 वर्ष तक रखरखाव व मरम्मत कार्य अपने खर्च पर करना होगा।