Skip to main content

शिमला पहुंची HRTC की नई वॉल्वों बसें, अगले महीने से सड़कों पर दौड़ेंगी; चेक करें रूट

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 24 नई वोल्वो बसें शामिल हो गई हैं, जो शिमला पहुंच चुकी हैं। ये बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें आरामदायक सीटें और एसी शामिल हैं। फिटनेस जांच और पंजीकरण के बाद, इन्हें 1 जुलाई से विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। इन नई बसों से एचआरटीसी के वोल्वो बेड़े की संख्या 98 हो जाएगी और दिल्ली के बंद हुए रूटों को भी बहाल करने में मदद मिलेगी। 

हिमाचल में बाढ़ ने मचाया हाहाकार, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना; दो के मिले शव

धर्मशाला के खनियारा में मनूनी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से इंदिरा प्रियदर्शनी जल विद्युत परियोजना के लगभग 25 मजदूर बह गए, जिनमें से दो शव बरामद हुए हैं। ये मजदूर अस्थायी शेडों में रह रहे थे जो पानी की चपेट में आ गए। अधिकांश मजदूर श्रीनगर के बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटे हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने 15-20 मजदूरों के बहने की आशंका जताई है।

हिमाचल हाई कोर्ट में आत्मघाती हमलावरों के होने की धमकी, तुरंत अलर्ट हुआ प्रशासन; मची अफरा-तफरी

शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को मानवघाती हमले की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ तलाशी अभियान चलाया और परिसर को खाली करा लिया। चार घंटे की तलाशी के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला और खतरे को झूठा पाया गया। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क पर्ची बनाने का सिस्टम खत्म, 10 रुपये देना होगा चार्ज

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब पर्ची बनवाने के लिए 10 रुपये शुल्क देना होगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय रोगी कल्याण समिति की सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त 14 विभिन्न श्रेणियों के लिए निशुल्क एक्सरे ईसीजी और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी समाप्त कर दी गई है।

शिमला। हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में अब पर्ची निश्शुल्क नहीं बनेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 10 रुपये प्रति पर्ची शुल्क तय किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव की ओर से बुधवार को आदेश जारी किए गए।

मौसम: हिमाचल प्रदेश में आज कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, कुछ जगह अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगह अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग और कुंजुम दर्रा सहित लाहौल की कोकसर घाटी में वीरवार को बर्फबारी हुई। इसके अलावा राजधानी शिमला, चंबा में बूंदाबांदी हुई जबकि मैदानी जिलों में धूप खिली रही। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगह अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

खुशखबरी! हिमाचल में को-टर्मिनस आधार पर नई भर्तियों की हुई घोषणा, 25000 रुपये तक मिलेगी सैलरी

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने मुख्य सचेतक उपमुख्य सचेतक राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष कार्यालयों में को-टर्मिनस आधार पर नियुक्तियों के लिए नए नियम और शर्तें जारी की हैं। इन पदों पर नियुक्त वरिष्ठ परामर्शदाता (सह-अवधि) को 25000 रुपये प्रतिमाह और परामर्शदाता (सह-अवधि) को 20000 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा।

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने मुख्य सचेतक, उपमुख्य सचेतक, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष तथा राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष कार्यालयों में को-टर्मिनस आधार पर नियुक्तियों के लिए नए नियम और शर्तें जारी की हैं।

हिमाचल के कई भागों में माैसम ने बदली करवट, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी; तापमान गिरा

 शिमला/कुल्लू समाचार 

 प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।  इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, घाटी में वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। राजधानी शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं। 

Himachal News: हिमाचल के कुल्लू जिले में मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास तेज हवा की वजह से पेड़ गिरा, 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास एक पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ। नीचे जाम के कारण खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गुरुद्वारा के नजदीक तेज हवा चलने से बड़ा पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में आए छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।