Skip to main content

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास एक पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ। नीचे जाम के कारण खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गुरुद्वारा के नजदीक तेज हवा चलने से बड़ा पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में आए छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यहां पर गाड़ियों का लंबा जाम था। इसी दौरान बड़ा पेड़ गाड़ियों पर गिर गया।जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। हादसे में तीन महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया है। नीचे जाम के कारण खड़ी गाड़ियों पर पेड़ गिरने से यह हादसा हो गया है।

सूचना मिलते ही कुल्लू से प्रशासन की टीम, पुलिस दमकल विभाग की टीमें घटना स्थल पर पहुंची हैं। तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। बता दें कि इस स्थान पर रेहड़ी-पटरी भी लगाई जाती थी। जिस कारण अक्सर यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में नव संवत के दिन कुछ समय तेज तूफान चला और गुरुद्वारा जाने वाले स्थान के पास गाड़ियों का लंबा जाम लगा हुआ था। 

जगल में आग लगने से पेड़ हो गया था कमजोर

पेड़ कुछ समय पहले जंगल में लगाई आग के कारण खोखला हो चुका था। जिस कारण वह गिर गया और उसकी चपेट में 11 से अधिक लोग आ गए। जिसमें छह की मौत हो गई, जिसमें एक रेहड़ी संचालक महिला के अलावा वाहन चालक शामिल है। हादसे के बाद घायलों को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है।

तीन शवों की हुई पहचान

हादसे में तीन महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से तीन लोगों की पहचान हो पाई है। रीना पुत्री हंसराज, वर्षिणी पुत्री रमेश और नेपाली नागरिक समीर गुरंग की मौत हो गई है। तीन शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, रमेश, पल्लवी, भार्गव, प्राची और टंपा अचार्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों की हुई पहचान

रीना पुत्री हंस राज गांव व डाकघर मणिकर्ण

वर्षिणी पुत्री रमेश, मकान न. 23,11A विजय नगर बंगलुरु

समीर गुरुंग, निवासी नेपाल

आज वीकेंड होने के चलते संडे के दिन पर्यटक काफी संख्या में मणिकर्ण घाटी आए थे। सड़क पर जाम लगने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की जान चली गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

News Category