Skip to main content

लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन के महीने में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। आज यूपी के पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं हैं तो पूर्वी यूपी में भारी बरसात के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किए हैं।

UP न्यूज़: अखिलेश ने साधा निशाना, बोले- भाजपा के 10 साल के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

UP न्यूज़: अखिलेश ने साधा निशाना, बोले- भाजपा के 10 साल के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

सपा प्रमुख और सांसद अखि‍लेश यादव ने केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के डीए का एरियर न द‍िए जाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर न‍िशाना साधा है। अखि‍लेश ने बुधवार को एक्‍स पर ए‍क पोस्‍ट में ल‍िखा कि सरकार के ‘वैश्विक आर्थिक महाशक्ति’ बनने के दावे का मतलब क्या ये है कि कर्मचारियों को उनके अधिकार का पैसा भी नहीं मिले।

विधेयक को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैला रहा विपक्ष', यूपी के मंत्री दानिश अंसारी ने लगाया आरोप

लखनऊ:-⁠⁠⁠ विधेयक को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैला रहा विपक्ष', यूपी के मंत्री दानिश अंसारी ने लगाया आरोप

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से अब तक वंचित रहे मुसलमानों को उनका हक मिलेगा। इसमें महिलाओं और पिछड़े पसमांदा मुसलमानों की सहभागिता बढ़ेगी। वक्फ अधिनियम में कई खामियां थी जो इस संशोधन के बाद दूर होंगी। विपक्ष चंद लोगों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए पूरे मुस्लिम समाज का अहित करने पर तुला हुआ है।

UP न्यूज़: 12वीं पास छात्रों को फ्री में रोजगारपरक कोर्स कराएगी योगी सरकार, फटाफट कर लें आवेदन

UP न्यूज़: 12वीं पास छात्रों को फ्री में रोजगारपरक कोर्स कराएगी योगी सरकार, फटाफट कर लें आवेदन

यूपी सरकार ने पिछड़ा वर्ग के छात्रों को कंप्यूटर के ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स की ट्रेनिंग देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट और कंप्यूटर प्रशिक्षण पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं जिसकी जानकारी खबर में दी गई है।

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतरीं मायावती, बोलीं- संकीर्ण राजनीति छोड़ राष्ट्रधर्म निभाए सरकार

बसपा प्रमुख मायावती मोदी सरकार के वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के विरोध में उतर आई हैं। मायावती ने कहा क‍ि संसद में पेश वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जिस प्रकार आशंकाएं एवं आपत्तियां सामने आई हैं उसके मद्देनजर इस बिल को बेहतर विचार के लिए सदन की स्थायी (स्टैंडिंग) समिति को भेजना उचित होगा। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार जल्दबाज न करे तो बेहतर होगा।

चलती कार में कपल ने पार की हदें! सनरूफ से न‍िकलकर की अश्लील हरकत; Video वायरल

चलती कार में कपल ने पार की हदें! सनरूफ से न‍िकलकर की अश्लील हरकत; Video वायरल

राजधानी लखनऊ का एक वीड‍िया सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। इस वीडि‍यो में एक युगल चलती कार में अश्लील हरकत करते हुए द‍ि‍खाई दे रहे हैं। कार की सनरूफ खोल कर युवक-युवती अभद्र हरकत करते दिख रहे हैं। वीड‍ियो गोमतीनगर इलाके के 1090 चौराहे के पास है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है

मालामाल हुआ उत्तर प्रदेश का आबकारी विभाग, जुलाई में कर ली पिछले साल से 115 प्रतिशत अधिक कमाई

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के राजस्व में काफी सकारात्मक बढ़ोतरी हुई है। माह जुलाई 2024 में 3952.53 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है जो पिछले वर्ष इसी माह में प्राप्त राजस्व से 115 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जुलाई में 4700 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया था।

UPPCL के नाम से चल रहा फर्जी WhatsApp ग्रुप, फेक वेबसाइट तक बना दी; चपत लगने से पहले हो जाएं सावधान

यूपी में बिजली की समस्या के चलते उपभोक्ताओं की नजरें यूपीपीसीएल (UPPCL) पर बनी रहती हैं। इसका फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। यूपीपीसीएल के नाम से फर्जी वाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है। फर्जी वेबसाइट भी चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपाेरेशन की ओर से बताया गया है कि उनके विभाग की आधिकारिक बेवसाइट uppcl.Org.in है

लखनऊ:- कुछ लोगों ने यूपीपीसीएल के नाम से फर्जी वाट्सएप ग्रुप बना लिया है। साथ ही uppclmedia.in नाम से बेवसाइट भी चल रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपाेरेशन की ओर से बताया गया है कि उनके विभाग की आधिकारिक बेवसाइट uppcl.Org.in है।

अयोध्या में रामलला की परिक्रमा के लिए बनेगा 790 मीटर लंबा कॉरिडोर, 14 फीट तक होगी चौड़ाई

RGA न्यूज़:-अयोध्या में रामलला की परिक्रमा के लिए बनेगा 790 मीटर लंबा कॉरिडोर, 14 फीट तक होगी चौड़ाई

राम  मँदिर अयोध्या में रामलला के भव्य दर्शन के साथ-साथ अब भक्त भगवान की परिक्रमा भी कर सकेंगे। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के चारों ओर कॉरिडोर बनावाने का निर्णय लिया है। इस कॉरिडोर की लंबाई 70 मीटर जबकि इसकी चौड़ाई 14 फीट तक होग। इसके निर्माण के लिए एलएंडटी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है।