Skip to main content

Maharashtra: शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, आरोपी कंसल्टेंट कोल्हापुर में हुआ अरेस्ट

Maharashtra: शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, आरोपी कंसल्टेंट कोल्हापुर में हुआ अरेस्ट

शिवाजी मूर्ति गिरने के मामले में पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसलटेंट चेतन पाटील को गिरफ्तार किया है। पिछले साल नौसेना दिवस (4 दिसंबर) पर सिंधुदुर्ग के मालवन तहसील में राजकोट किले में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। अनावरण के महज आठ महीने के बाद प्रतिमा ढहने से शिंदे सरकार की आलोचना भी काफी हुई है।

हिरासत में वर्षा गायकवाड़, कई लोग नजरबंद; PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

हिरासत में वर्षा गायकवाड़, कई लोग नजरबंद; PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

पीएम नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे से पहले कांग्रेस मुंबई और पालघर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। सिंधुदुर्ग में शिवाजी की विशाल प्रतिमा गिरने को लेकर कांग्रेस भाजपा और शिंदे सरकार को लेकर हमलावर है। मुंबई समेत कई इलाकों में पीएम मोदी से माफी वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। कांग्रेस ने मांग की है शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर पीएम मोदी को माफी मांगना चाहिए।

Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोर का झटका, विधायक ने छोड़ी पार्टी; थामेंगे BJP का दामन

Maharashtra: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोर का झटका, विधायक ने छोड़ी पार्टी; थामेंगे BJP का दामन

कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्हें अशोक चव्हाण का समर्थक माना जाता है। जितेश अंतापुरकर के पिता रावसाहब ने साल 2019 में विधायक का चुनाव जीता था लेकिन कोविड की वजह से उनका निधन हो गया। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव होने की संभावना है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही NCP, क्या है वजह?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही NCP, क्या है वजह?

महाराष्ट्र की सत्ता में शामिल डिप्टी सीएम अजित पवार की पार्टी एनसीपी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में एनसीपी ने प्रदर्शन का फैसला लिया है। इस दौरान प्रदेशभर में मौन धरना आयोजित किया जा रहा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने सभी नेताओं से इसमें हिस्सा लेने को कहा है।

Shivaji Statue Collapse: मूर्ति बनाने वाले कलाकार पर क्यों लगा गैर इरादतन हत्या का आरोप, हो सकती है 10 साल की सजा

Shivaji Statue Collapse: मूर्ति बनाने वाले कलाकार पर क्यों लगा गैर इरादतन हत्या का आरोप, हो सकती है 10 साल की सजा

राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची मूर्ति गिरने से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।अब इस मामले में कल्याण के एक कलाकार और कोल्हापुर के एक स्ट्रक्चरल कॉन्ट्रैक्टर पर हत्या के प्रयास और गैर इरादतन हत्या का आरोप लगा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन की गई यह मूर्ति सोमवार को गिर गई थी।मूर्ति के गिरने के बाद से इसकी जांच की जा रही है।

Instagram रील्स के Link पर क्लिक करते ही उड़ गए 51 लाख रुपये, पढ़ें कैसे मोटी कमाई के लालच में लुटा शख्स

Instagram रील्स के Link पर क्लिक करते ही उड़ गए 51 लाख रुपये, पढ़ें कैसे मोटी कमाई के लालच में लुटा शख्स

शेयर बाजार में निवेश के जरिए मोटी कमाई करने की लालच में एक शख्स ने 51 लाख रुपये गंवा दिए। 35 वर्षीय अमित अमेनेबल ने दावा किया है कि इंस्टाग्राम रील्स पर विज्ञापन से शेयर ट्रेडिंग ( के लोभ में वो फंस गया। विज्ञापन में भारी रिटर्न का वादा किया गया। उत्सुकता में आकर अमित ने विज्ञापन के लिंक के जॉइन बटन पर क्लिक किया।

पति मैसेज चेक करता... चरित्र पर सवाल उठाता, महाराष्ट्र में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या; सात पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

पति मैसेज चेक करता... चरित्र पर सवाल उठाता, महाराष्ट्र में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या; सात पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर से एक 26 वर्षीय नवविवाहित महिला डॉक्टर के खुदकुशी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुबातिक महिला का पति उसका उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर के परिवार की शिकायत पर सिडको पुलिस थाने में संदिग्ध पति के खिलाफ दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai: 'आंख मारने और हाथ पकड़ने से महिला की गरिमा को ठेस पहुंची', अदालत ने शख्स को ठहराया दोषी

Mumbai: 'आंख मारने और हाथ पकड़ने से महिला की गरिमा को ठेस पहुंची', अदालत ने शख्स को ठहराया दोषी

Mumbai मुंबई की एक अदालत ने महिला को आंख मारने और उसका हाथ पकड़ने के लिए 22 वर्षीय शख्स को उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का दोषी ठहराया है। हालांकि अदालत ने शख्स को कोई सजा नहीं सुनाई क्योंकि उसका मानना था कि आरोपी की उम्र छोटी है और उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Latur News: पहले किया दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर की हत्या; 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत करने वाला गिरफ्तार

Latur News: पहले किया दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर की हत्या; 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत करने वाला गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर में 70 वर्षीय घरेलू नौकरानी का मंसूर होगाडे नामक व्यक्ति ने यौन शोषण किया। पुलिस ने मंसूर होगाडे को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले ठाणे जिले के बदलापुर स्थित आदर्श विद्यालय के शिशु वर्ग में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ स्कूल के सफाई ठेकेदार के कर्मचारी अक्षय सिंह ने छेड़छाड़ की थी। बच्चियों ने जब घर जाकर बताया तो परिजनों ने शिकायत दर्ज की।

Maharashtra: बदलापुर स्कूल में 15 दिनों का सीसीटीवी फुटेज गायब, स्कूली शिक्षा विभाग ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट

Maharashtra: बदलापुर स्कूल में 15 दिनों का सीसीटीवी फुटेज गायब, स्कूली शिक्षा विभाग ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में प्राइवेट स्कूल की पिछले 15 दिनों की सीसीटीवी रिकार्डिंग गायब मिली है। महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने सोमवार को कहा कि बदलापुर स्कूल के 15 दिनों के सीसीटीवी फुटेज गायब हैं। पुलिस जांच करेगी कि बदलापुर स्कूल का सीसीटीवी फुटेज कैसे गायब हो गया। बदलापुर स्कूल की यह घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है।