Skip to main content

मूर्तिकार जयदीप आप्टे को बुधवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी कल्याण से की गई। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सात टीमें गठित की थीं। हालांकिजयदीप आप्टे की गिरफ्तारी के पीछे उसकी पत्नी का हाथ बताया जा रहा है। आप्टे ने पत्नी को जानकारी दी थी कि वो घर वापस आ रहा है। इसके बाद पत्नी ने यह जानकारी पुलिस को दे दी। 

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के मामले में मूर्तिकार जयदीप आप्टे को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी कल्याण से की गई। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सात टीमें गठित की थीं। हालांकि,जयदीप आप्टे की गिरफ्तारी के पीछे उसकी पत्नी का हाथ बताया जा रहा है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जयदीप आप्टे को उसके घर के बाहर गिरफ्तार किया गया। वह अपने परिवार से मिलने घर पहुंचा था। आप्टे ने पत्नी को जानकारी दी थी कि वो घर वापस आ रहा है। इसके बाद पत्नी ने यह जानकारी पुलिस को दे दी। आप्टे के परिवार वाले चाहते थे कि वो पुलिस की जांच में सहयोग करे।

पिछले हफ्ते  संरचना सलाहकार को किया गया था गिरफ्तार?

बता दें कि मालवाण पुलिस ने शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद आप्टे और संरचना सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया था। पाटिल को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।  

सिंधुदुर्ग के जिलाधिकारी पर भी गिरी गाज

इससे पहले सिंधुदुर्ग के जिलाधिकारी किशोर एस तावड़े का अचानक तबादला कर दिया गया है। यही नहीं, उन्हें पदावनत भी कर दिया गया है। उन्हें गैर-आईएएस जूनियर प्रशासनिक स्तर की श्रेणी की जिम्मेदारी दे दी गई है। उनके स्थान पर हाफकिन बायो-फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल ए. पाटिल को सिंधुदुर्ग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि 10 फीट ऊंचे मंच पर स्थापित 28 फीट ऊंची छत्रपति की प्रतिमा खराब मौसम के कारण गिर गई थी।  पिछले साल नौसेना दिवस (4 दिसंबर) पर सिंधुदुर्ग के मालवन तहसील में राजकोट किले में पीएम नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। अनावरण के महज आठ महीने के बाद प्रतिमा ढहने से शिंदे सरकार की आलोचना भी काफी हुई है।

News Category