Skip to main content

मलाड में एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद अनूप सिन्हा खुद महिला को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार की रात एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है।

महिला को एसयूवी ने मारी टक्कर, मौत

महिला मंगलवार रात करीब रात 10 बजे टहल रही थी, तभी एसयूवी सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनूप सिन्हा खुद महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नेवी अधिकारी की कार जब्त

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। अनूप सिन्हा का कार्यालय अंधेरी में स्थित है, जिस समय दुर्घटना हुई आरोपित छुट्टी पर था। पुलिस ने सिन्हा के ब्लड सैंपल भी लिए हैं। इसकी जांच की जाएगी कि वाहन चलाते वक्त वह नशे में तो नहीं थे।

News Category