10 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के बड़े अधिकारी, CBI ने 6 अन्य को भी किया गिरफ्तार; इस तरह खुला राज
मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक धांधली का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रबंधक और प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। ये एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से अनुचित लाभ उठाने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते थे। चार कर्मचारियों सहित 6 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
मध्य प्रदेश में दिखने लगा लोकसभा चुनाव की करारी हार का असर
10 जून के कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें बड़े बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अधिकांश प्रत्याशियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में शिकायत की थी कि विधानसभा प्रभारी और कार्यकारिणी के अन्य लोगों ने चुनाव में सहयोग नहीं किया।
सास से झगड़े के बाद बहू ने खाया जहर, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक घर में देवरानी-जेठानी के बीच बहस हो गई। इसके बाद सास ने भी अपनी छोटी बहू को बहुत सुनाया। सास ने अपनी छोटी बहू को गुस्से में भला-बुरा कह दिया। यहां तक कि सास ने बहू से जहर खाने के लिए भी बोल दिया। छोटी बहू ने ये बात दिल पर ले ली।
मतगणना स्थल के अंदर और बाहर रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी, अशांति फैलाने वालों पर रहेगी नजर
मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह मतगणना स्थलों पर अंदर और बाहर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। जिलास्तर पर पुलिस शरारती तत्व और अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। अगर किसी ने मतगणना के दौरान हंगामा किया या व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक ने मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए।
भाजपा और कांग्रेस ने मतगणना की निगरानी के लिए बनाए कंट्रोल रूम, अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद रहेंगे दिग्गज; रखेंगे नजर
लोकसभा चुनाव की मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बड़ी तैयारी की है। दोनों दलों के प्रदेश पदाधिकारियों ने राजधानी स्थित अपने-अपने कार्यालय में सोमवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक की। लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों से मतगणना की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा और कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया और आइटी विशेषज्ञों की टीम भी लगाई है।
मृत व्यक्ति का शुक्राणु भी दे सकता है नया जीवन, एम्स भोपाल में हुआ पोस्टमार्टम शुक्राणु पुनर्प्राप्ति शोध
एम्स भोपाल में हुए शोध में यह बात पता चली है कि मृत व्यक्ति के शरीर से निकाले गए शुक्राणु (स्पर्म) साढ़े उन्नीस घंटे तक जीवित रह सकते हैं। इससे कोई महिला मां भी बन सकती है। एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टाक्सिकोलाजी विभाग के प्रोफेसर डा. राघवेंद्र कुमार विदुआ व उनकी टीम ने पोस्टमार्टम शुक्राणु पुनर्प्राप्ति पर अध्ययन किया है