Skip to main content

कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम में लगाया घोटाले का आरोप, जीतू पटवारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम में लगाया घोटाले का आरोप, जीतू पटवारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

इंदौर नगर निगम के कथित घोटालों और स्थानीय करों में वृद्धि के खिलाफ जीतू पटवारी की अगुवाई में प्रमुख विपक्षी दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पटवारी ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम में सीवर लाइन डालने और अन्य कामों में करीब 2000 करोड़ रुपये के घोटाले हुए।

MP न्यूज़: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीए बनकर जालसाज कथावाचक ने DGP को किया फोन, दो निरीक्षकों के तबादले के लिए बोला

MP न्यूज़: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीए बनकर जालसाज कथावाचक ने DGP को किया फोन, दो निरीक्षकों के तबादले के लिए बोला

ग्वालियर पुलिस ने एक जालसाज कथावाचक को अरेस्ट किया है। दरअसल जालसाज खुद को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीए बताकर मध्य प्रदेश के डीजीपी पर दो निरीक्षकों के तबादले का दबाव बना रहा था। इस आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया है। अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही संबंधित निरीक्षकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

आशिक बना हैवान! महिला को रूम पर बुलाकर पिलाया नशीला पदार्थ; फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया ये कांड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला के साथ उसके आशिक ने दरिंदगी की। दरअसल महिला का अपने पति से तलाक हो गया था उसके बाद महिला की दोस्ती एक शख्स से हुई। शख्स ने एक दिन महिला को अपने रूम पर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ पिला दिया जिसके चलते महिला बेहोश हो गई। फिर शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गलत हरकत की।

MP News: बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट में उद्योगपतियों को खनिज क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे CM यादव

 बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट में उद्योगपतियों को खनिज क्षेत्र में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे CM यादव

मध्यप्रदेश को मिल चुका है मिनरल ऑप्शन के लिए पहला पुरस्कार। मुख्यमंत्री मोहन यादव बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट में उद्योगपतियों को खनिज क्षेत्र में निवेश के लिये करेंगे प्रोत्साहित। मध्यप्रदेश में जल्द एल्युमिनियम लेटराइट बॉक्साइट मेटल डायमंड गोल्ड लाइमस्टोन मैंगनीज के 33 ब्लॉक की नीलामी होने जा रही है। मध्यप्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक राज्य है। देश में उपलब्ध डायमंड भंडार का 90% मध्यप्रदेश में पाया जाता है।

सागर एसिडेंट: 9 मासूमों की मौत के बाद CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, DM-SP समेत हटाए गए ये अधिकारी

सागर एसिडेंट: 9 मासूमों की मौत के बाद CM मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, DM-SP समेत हटाए गए ये अधिकारी

मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई जबकि 2 घायल हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम मोहन यादव ने जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को हटाने का आदेश दिया है। सागर कलेक्टर दीपक आर्य को भोपाल में राज्य सचिवालय में उप सचिव के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

मध्य प्रदेश के सागर में भरभराकर गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत; मची चीख-पुकार

RGA न्यूज़:- मध्य प्रदेश के सागर में भरभराकर गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत; मची चीख-पुकार

शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे तभी मंदिर परिसर के बगल वाली कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार करीब पचास साल पुरानी थी।

बीवी बिदक कर चली गई मायके, बुलाने पहुंचा घरवाला तो रख दी ऐसी मांग… जिसे सुन चकरा गया पति

  •  

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शौचालय न होने पर महिला पति से नाराज होकर मायके चली गई। पति के अनुसार पत्नी ने मायके जाने से पहले अपने मोबाइल पर टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी थी। इसके बाद ही वह शौचालय बनवाने की जिद करने लगी। पति ने आर्थिक रूप से सक्षम न होने का हवाला देकर कुछ दिन इंतजार करने को कहा लेकिन वह नहीं मानी।

एकतरफा प्रेम में युवक ने घर में घुसकर किशोरी को मारी गोली, हालत गंभीर, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

 

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्यपुरी में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में घर में घुसकर किशोरी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गया। बताया गया कि दुआरी का रहने वाला आदर्श पांडेय स्कूटी से चाणक्यपुरी पहुंच कर एक घर में जाकर घुसा। जहां मौजूद किशोरी से उसने बहस की और गोली मार दी।