इंदौर में ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल नाले से बरामद कर ली है। राजा की पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई थी। राज ने हत्या के लिए पिस्टल खरीदी थी, जिसे बाद में प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और ठेकेदार लोकेंद्र तोमर ने नाले में फेंक दिया था।
इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। राजा को गोली मारने के लिए राज कुशवाहा द्वारा खरीदी पिस्टल प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स और ठेकेदार लोकेंद्र तोमर ने नाले में फेंक दी थी। पुलिस को सिलोम की कार से 50 हजार रुपये भी मिले हैं।
कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों को लेकर शिलांग रवाना हो गई। सहकार नगर (कैंट रोड) निवासी 30 वर्षीय राजा की उसकी पत्नी सोनम ने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स क्षेत्र में आरोपी विक्की उर्फ विशाल, आनंद और आकाश से हत्या करवा दी थी। हत्या की साजिश सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी।
पिस्टल से हत्या की थी साजिश
राज पहले पिस्टल से गोली दागकर हत्या करवाना चाहता था। इसके लिए उसने सिकलीगरों से पिस्टल भी खरीद ली थी। सोनम कार (टैक्सी) लेकर गाजीपुर चली गई और पिस्टल हीराबाग कॉलोनी स्थित फ्लैट में ही छोड़ गई। जिस बैग में पिस्टल रखी, उसमें पांच लाख रुपये कैश भी रखे थे। सिलोम जेम्स (महालक्ष्मी नगर), लोकेंद्र तोमर (ग्वालियर) और बल्लू उर्फ बलवीर (अशोक नगर) ने फ्लैट खाली कर सामान में आग गा दी।
मंगलवार देर रात लोकेंद्र को गिरफ्तार कर ग्वालियर से इंदौर लाया गया। तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया पिस्टल इंडस्ट्री हाउस के पीछे स्थित नाले में फेंकी थी। बुधवार दोपहर पुलिस दोनों आरोपियों को मौके पर ले गई और नाले से पिस्टल बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस महालक्ष्मीनगर पहुंची और सिलोम की कार (एमपी 09/डब्ल्यूजी 2352) से 50 हजार रुपये कैश भी बरामद किए।
हीराबाग कॉलोनी में रुकी थी सोनम
- दिनभर चली छानबीन के बाद एसआईटी तीनों आरोपियों को लेकर फ्लाइट से शिलांग रवाना हो गई। बिल्डिंग सील होने के डर से जघन्य हत्याकांड में फंसे मूलत: ग्वालियर निवासी लोकेंद्र रिटायर फौजी का बेटा है। वह ठेकेदारी करता है। उसकी हीराबाग कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत है। सिलोम प्रॉपर्टी ब्रोकर है और इमारतें लीज पर लेकर किराए पर देता है। उसने 30 मई को राज के दोस्त विशाल उर्फ विक्की को 17 हजार रुपये महीने पर रूम किराए पर दिया था। आठ जून तक सोनम इसी फ्लैट में रुकी रही।
- मीडिया में न्यूज देखने के बाद लोकेंद्र और सिलोम ने रूम खाली कर दिया। चौकीदार बलवीर से सफाई करवा दी। सिलोम ने लैपटॉप नाले किनारे (निपानिया) में फेंक दिया। बैग में आग लगा दी। पिस्टल सिलोम और लोकेंद्र ने नाले में फेंक दी। लोकेंद्र को डर था कि सोनम के फ्लैट से उसका सामान बरामद हुआ तो पुलिस इमारत सील कर देगी।
- Log in to post comments
- 3 views